लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: 243 सीट पर 2 चरण में वोटिंग, 6-11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना, जानिए मुख्य बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2025 16:46 IST

Bihar Election 2025: बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं हैं; 14 लाख मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार वोट डाल सकेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देBihar Election 2025: मोबाइल फोन जमा करा सकते हैं और मतदान करने के बाद वापस ले सकते हैं।Bihar Election 2025: कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।Bihar Election 2025: हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। 243 सीट पर 2 चरण में वोट पड़ेंगे। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट पर मतदान कराया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव न केवल मतदाताओं के लिए बहुत ही सुगम और सरल होंगे, न केवल कानून व्यवस्था पर पूर्ण निगरानी रखी जाएगी, बल्कि पूर्ण पारदर्शी तरीके से होने वाले ये चुनाव सबसे अच्छे चुनाव परिलक्षित हों, ऐसी आयोग की मंशा है। 

ईवीएम में उम्मीदवारों की तस्वीर रंगीन होगी और क्रम संख्या का फॉन्ट बड़ा होगा। आयोग ने राजनीतिक दलों की मांग के अनुरूप और पारदर्शिता के लिहाज से तय किया है कि मतगणना में ईवीएम के अंतिम दो दौर से पहले डाक मतपत्रों की गिनती करना अनिवार्य होगा। बिहार का कोई भी मतदाता कोई शिकायत होने पर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से बीएलओ से संपर्क कर उनसे बात कर सकता है, मतदाता 243 ईआरओ और पटना में सीईओ से भी संपर्क कर सकते हैं।

बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं हैं; 14 लाख मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार वोट डाल सकेंगे। बिहार चुनाव में मतदाताओं और उम्मीदवारों को किसी तरह की धमकी की कोई गुंजाइश नहीं, एजेंसियों को हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार में 14,000 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं, राज्य में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में नई व्यवस्था के तहत मतदाता मतदान कक्ष के ठीक बाहर अपने मोबाइल फोन जमा करा सकते हैं और मतदान करने के बाद वापस ले सकते हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?