चुनाव से पहले RJD ने किया बड़ा बदलाव, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी; पढ़ें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2025 08:29 IST2025-07-26T08:28:27+5:302025-07-26T08:29:34+5:30

Bihar Election 2025: राजद अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है।

Bihar Election 2025 Lalu Yadav appointed presidents of RJD national cells read the full list | चुनाव से पहले RJD ने किया बड़ा बदलाव, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी; पढ़ें पूरी लिस्ट

चुनाव से पहले RJD ने किया बड़ा बदलाव, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी; पढ़ें पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025:लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद में चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया गया है। चुनाव में जीत के लिए कमर कस चुके लालू यादव ने अपने खास लोगों को एक जुट करने का काम शुरू कर दिया है। जिसमें पार्टी के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

दरअसल, इसी महीने 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव लगातार 13वें कार्यकाल के लिए निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। 05 जुलाई  को  आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की औपचारिकता निभाई गई थी। अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी चुनना था। लालू ने उसकी शुरुआत कर दी है।

लालू यादव ने आरजेडी के राष्ट्रीय प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की नियुक्ति की है जिसकी सूची साझा की गई है। इसमें शामिल है...,

राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एक बार फिर से पूर्व मंत्री कांति सिंह को बनाया गया है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सांसद अभय कुशवाहा को बनाया गया है।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को आरजेडी के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह को आरजेडी के राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

वैसे दिलचस्प बात ये भी है कि लालू ने एक शिक्षक को अपनी पार्टी के छात्र विंग का अध्यक्ष बनाया है। प्रो. नवल किशोर यादव को आरजेडी के राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया गया है।

Web Title: Bihar Election 2025 Lalu Yadav appointed presidents of RJD national cells read the full list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे