लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: बिहार चुनाव के बीच रविशंकर प्रसाद का बड़ा ऐलान- दरभंगा एयरपोर्ट तैयार, 8 नवंबर से हो जाएगा शुरू

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2020 09:38 IST

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर बताया है कि बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि दरभंगा से 8 नवंबर से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ऐलान किया- बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट बनकर तैयार, दिल्ली-मुंबई के लिए फ्लाइटरविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर दी जानकारी, 8 नवंबर से शुरू हो जाएंगी दरभंगा से दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट

Bihar Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि दरभंगा में एयरपोर्ट बन कर तैयार हो गया है और इसकी शुरुआत अगले हफ्ते कर दी जाएगी।

रविशंकर प्रसाद ने ये भी घोषणा की है कि पहले दिल्ली और मुंबई के लिए यहां से फ्लाइट शुरू की जाएगी। उन्होंने रविवार सुबह ट्वीट किया, 'बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी! दरभंगा एयरपोर्ट बनकर हुआ तैयार। 8 नवंबर से शुरू हो जाएंगी दरभंगा से दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट।'

बिहार में आखिरी और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को है जबकि दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को होना है। इससे ठीक पहले रविशंकार प्रसाद ने ये ऐलान किया है।

बिहार चुनाव के बीच इस बड़े ऐलान की टाइमिंग को लेकर कई तरह के कयास भी अब शुरू हो रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को इस घोषणा से भी चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद होगी।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बिहार में चार रैलियां हैं। पीएम मोदी छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में अलग अलग रैलियों को संबोधित करेंगे। ऐसे में संभव है कि वे इस नए ऐलान का जिक्र अपने भाषण में जरूर करेंगे।

दरभंगा में एम्स अस्पताल बनाने को भी मिली है मंजूरी

इससे पहले सितंबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में एक नया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी प्रदान की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

एम्स की स्थापना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत की जायेगी और इस पर कुल 1264 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। घोषणा के अनुसार नये एम्स का निर्माण कार्य केंद्र की मंजूरी की तिथि से 48 महीने में पूरा हो जायेगा। इसमें 100 स्नातक (एमबीबीएस) सीट, 60 बीएससी (नर्सिंग) सीटें जुड़ेंगी। इसमें 15-20 सुपर स्पेशियालिटी विभाग तथा 750 बिस्तरों का अस्पताल होगा ।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020रविशंकर प्रसादनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया