लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: छपरा में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, 'डबल-डबल' युवराज से बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो तक, पढ़ें रैली की 10 बड़ी बातें

By भाषा | Updated: November 1, 2020 11:51 IST

बिहार चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा में रैली करते हुए आज विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल-डबल युवराज का भी बिहार में वही हाल होगा जो यूपी में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देछपरा में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली, कांग्रेस-आरजेडी के गठबंधन पर कसा तंजपीएम मोदी ने कहा कि डबल-डबल युवराज बिहार में अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं

छपरा (बिहार):  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में एक तरफ ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है तो दूसरी तरफ ‘‘डबल-डबल युवराज’’ है और जो हाल उत्तर प्रदेश चुनाव में ‘‘डबल-डबल युवराज’’ का हुआ, वही बिहार में होगा, खासकर जंगलराज के युवराज का।

मोदी ने यहां एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं। उनमें से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं।’’ पीएम मोदी अपने भाषण दौरान के दौरान एक वायरल वीडियो का भी जिक्र किया। पढ़ें उनके भाषण की 10 बडी़ बातें

1. डबल इंजन वाली राजग सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं: पीएम मोदी

2. पीएम मोदी ने कहा कि तीन-चार साल पहले उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी ‘‘डबल-डबल युवराज’’ बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे और उत्तर प्रदेश की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में होगा।’’

3. ‘‘डबल-डबल युवराज’’ कहकर मोदी परोक्ष रूप से उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान साथ रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला बोल रहे थे। 

4. प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान ‘मोदी मोदी’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगे। कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ बिहार के लोगों की भावनाओं को ये लोग कभी समझ नहीं सकते। ये अपने परिवार के लिए पैदा हुए हैं, अपने परिवार के लिए जी रहे हैं, अपने परिवार के लिए ही जूझ रहे हैं। उन्हें न बिहार से कोई लेना-देना है और न बिहार की युवा पीढ़ी से कोई लेना-देना है।’’

5. आज के नौजवान को खुद से पूछना चाहिए कि बड़ी-बड़ी परियोजनाएं जो बिहार के लिए इतनी जरूरी थीं, वो बरसों तक क्यों अटकीं रहीं? उन्होंने कहा कि बिहार के पास सामर्थ्य तब भी भरपूर था, सरकारों के पास पैसा तब भी पर्याप्त था लेकिन फर्क सिर्फ इतना था कि तब बिहार में जंगलराज था: पीएम मोदी

6. पीएम मोदी ने कहा कि पुल बनाने के लिए कौन काम करेगा जब इंजीनियर सुरक्षित नहीं हों? कौन सड़क बनाएगा जब ठेकेदार की जान चौबीसों घंटे खतरे में हो?

7. पीएम ने कहा कि किसी कंपनी को अगर कोई काम मिलता भी था, तो वो यहां काम शुरू करने से पहले सौ बार सोचती थी। मोदी ने कहा, ‘‘ये जंगलराज के दिनों की सच्चाई है।’’ उन्होंने कहा कि बचपन के दिनों में उनकी मां, उन्हें कहा करती थी कि ‘लकरसुंघा’ आ जाएगा। असल में उनकी मां को चिंता थी कि अगर उनके बच्चे बाहर निकले तो उनका अपहरण हो जाएगा ।

 8. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में चौतरफा हो रहे विकास के बीच, आप सभी को उन ताकतों से भी सावधान रहना है, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशहित के खिलाफ जाने से भी बाज नहीं आतीं। उन्होंने कहा किे ये ऐसे लोग हैं जो देश के वीर जवानों के बलिदान में भी अपना फायदा देखने लगते हैं। लोगों से राजग को वोट देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहे बिहार के एक गांव की बुजुर्ग महिला के वीडियो का जिक्र किया।

9. पीएम मोदी ने एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा - एक व्यक्ति उन महिला से पूछता है कि ‘मोदी को काहे खातिर वोट देबो।’ आखिर मोदी ने तुम्हारी खातिर किया क्या है? प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में कहा, ‘‘उस महिला ने बिना लाग लपेट के कहा कि मोदी हमारा के नल देहलन, लाइन देहलन, बिजली देहलन, मोदी हमरा के कोटा देहलन, राशन देहलन, पेंसिल देहलन। मोदी हमरा के गैस देहलन। उनका क्यों वोट न देबे, का तौहर के देब।’’

10. कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के समय में गरीबों की मदद के सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कोरोना काल में किसी मां को ये चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा कैसे मनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अरे मेरी मां! आपने अपने बेटे को दिल्ली मैं बैठाया है, तो क्या वो छठ की चिंता नहीं करेगा। मां, तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है।’’ 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारराहुल गांधीतेजस्वी यादवअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया