लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: नीतीश कुमार की पार्टी और भाजपा के बीच हो चुकी है डील? सीट बंटवारे को लेकर आई ये खबर

By गुणातीत ओझा | Updated: October 4, 2020 10:53 IST

आगामी बिहार चुनाव को लेकर भाजपा और जेडीयू के बीच सीच बंटवारे को लेकर समझौता हो चुका है। सूत्रों की मानें तो दोनों दल बराबरी की हिस्सेदारी के साथ चुनाव में दम-खम दिखाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी बिहार चुनाव को लेकर भाजपा और जेडीयू के बीच सीच बंटवारे को लेकर समझौता हो चुका है।सूत्रों की मानें तो दोनों दल बराबरी की हिस्सेदारी के साथ चुनाव में दम-खम दिखाएंगे।

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भाजपा सैद्धांतिक रूप से सीट बंटवारे के समझौते पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा  चुनाव से पहले दोनों पार्टियों में सीटों को लेकर समझौता हो चुका है। दोनों दलों के बीच सीटों की बराबरी की हिस्सेदारी होगी। कुछ ही दिनों में सीट विभाजन की घोषणा हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू को 243 में से 122 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा को 121 सीटें मिलेंगी। सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को अपने कोटे से समायोजित करेगी, वहीं गठबंधन में रहने पर भाजपा अपने हिस्से से रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को सीटें देगी।

बता दें कि बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन ने नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के बीच लंबे समय तक झगड़े के कारण परेशानी का सामना किया है, जिन्होंने सीटों की तत्काल घोषणा की मांग की थी।

बिहार में एक नई सरकार के लिए 28 अक्टूबर, 3 और 7 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। कोरोनो वायरस संकट के चलते देश का बड़ा चुनाव माने जाने वाला बिहार चुनाव कई बदलावों के साथ होगा। इस चुनाव में मतदान के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही चुनाव अभियान के दौरान शारीरिक संपर्क की मनाही होगी।

सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों को लेकर समझौता गुरुवार को शुरू हुए पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद हुआ। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। कुल 243 निर्वाचन क्षेत्रों में 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए पूरी उम्मीद जताई है कि इस बार भी जीत उनकी ही होगी। बता दें कि जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव राजद की कमान संभाले हुए हैं। पिछले चुनाव की तरह ही इस बार कांग्रेस के राजद के साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विपक्ष ने शनिवार को अपनी सीटों के विभाजन की घोषणा की है। विपक्ष ने राज्य में बाढ़ के अलावा कोरोनो वायरस महामारी और प्रवासी संकट से निपटने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन को निशाना बनाने की योजना तैयार की है। विपक्ष के विरोध के बावजूद संसद में पारित केंद्र के विवादास्पद फार्म बिल को तेजस्वी भाजपा के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पष्ट है कि इस फार्म बिल को वे केंद्र का गलत कदम बता कर भाजपा को "किसान विरोधी" सरकार साबित करने का प्रयास करेंगे।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारनीतीश कुमारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया