लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: बीजेपी के लिए बुरी खबर, शहनवाज हुसैन के बाद डिप्टी सीएम सुशील कुमाल मोदी भी कोरोना संक्रमित, पटना के एम्स में भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2020 14:34 IST

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की नजदीक आ रही तारीखों के बीच बीजेपी के लिए बुरी खबर है। सुशील कुमार मोदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी कोरोना संक्रमित, पटना के एम्स में हुए भर्तीइससे पहले शहनवाज हुसैन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, राजीव प्रताप रूडी भी क्वारंटीन में हैं

बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमाल मोदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

सुशील कुमार मोदी ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, मैं टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्का बुखार पिछले दो दिनों से था। अच्छी देखभाल के लिए पटना के एम्स में भर्ती हो चुका हूं। लंग्स के सीटी स्कैन की रिपोर्ट नॉर्मल है। जल्द ही प्रचार अभियान के लिए वापसी करूंगा।

इससे पहले बीजेपी के स्टार प्रचार शहनवाज हुसैन के भी कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी। उन्हें भी पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहनवाज हुसैन के कोरोना संक्रमित होने बाद ही सुशील कुमार मोदी के भी क्वारंटीन होने की खबरें आई थीं। राजीव प्रताज रूडी और मंगल पांडे भी इस समय क्वारंटीन में हैं। हालांकि, इन दोनों को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार में हाल में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसलिए तमाम पार्टियां और नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में रैलियां और उसमें आने वाली भीड़ को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सभी पार्टियों का प्रचार अभियान जोरशोर से जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी भी कल से बिहार में अपनी रैलियों का आगाज करने वाले हैं।

बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 1,019 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े बुधवार रात तक के हैं। साथ ही राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,08,238 हो गई है। राज्य में अब तक 1,96,208 मरीज ठीक हुए हैं और 11,010 मरीजों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020सुशील कुमार मोदीकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया