लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजकीय सम्मान के दौरान गोली नहीं चलने के मामले में आठ पुलिसकर्मियों को सजा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:21 IST

Open in App

मुंगेर, 27 मई इमारत-ए-शरिया के अमीर और पूर्व विधान पार्षद मौलाना सैयद वली रहमानी जिनका तीन अप्रैल को निधन हो गया था, का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने के दौरान पुलिस राइफल से गोली नहीं चलने पर मुंगेर प्रमंडल पुलिस उपमहानिरीक्षक ने आठ पुलिसकर्मियों को सजा सुनायी है।

मुंगेर प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक शफीउल हक ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा है कि पुलिस हस्तक नियम 1104 के मुताबिक कोत में रखे सभी हथियार, गोली की सफाई और रख रखाव की जिम्मेदारी परिचारी प्रवर की होती है।

आदेश के मुताबिक दिवंगत वली रहमानी के राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार में 10 में से छह हथियार से गोली नहीं चलने के लिये परिचारी प्रवर अशोक बैठा जिम्मेवार हैं जिन्होंने सही हथियार और गोली इस अहम मौके के लिये नहीं उपलब्ध कराया, यह जिम्मा आरक्षी निरीक्षक राम लाल यादव का था जिनके कारण पुलिस को शर्मिंदा होना पड़ा। दोनों को एक-एक निंदन (प्रतिकूल प्रविष्टि) की सजा दी जाती है।

आदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान हवलदार धनेश्वर चौधरी एवं सिपाही मुकेश कुमार, मुनेश्वर कुमार, सुमन कुमार, रंजन कुमार एवं गौरी शंकर गुप्ता को देखकर ऐसा लगा कि गोली चलाना तो दूर की बात इन्हें राइफल को कॉक करना नहीं आता है। उनसे कई गोली, भरने के दौरान गिर गयी थी।

मुंगेर प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जारी उक्त आदेश में कहा गया है कि कुल मिलाकर इन्होंने पुलिस का मजाक बना दिया इसलिए इन सभी छह को दो-दो निंदन की सजा दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमित वली रहमानी का तीन अप्रैल को पटना शहर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत वली रहमानी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा की थी।

अमीर ए शरियत वली रहमानी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक जिला में किया गया था।

विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का वर्ष 2019 में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने के समय पुलिसकर्मियों के राइफल से गोली नहीं चलने के कारण भी सरकार को फजीहत का सामना करना पड़ी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां