लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिक्षा मंत्री के निजी सहायक ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, आयोजित की मछली पार्टी, डीएसपी समेत कई दिग्गज हुए शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2020 23:13 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बिहार के जहानाबाद का है. यहां मंत्री के स्टाफ पिंटू यादव ने पिछले दिनों नए घर के लिए मछली की पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में मंत्री के बेटे सहित कई करीबी लोगों के अलावे जहानाबद जिले के कई अधिकारियों और डीएसपी के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के निजी सहायक पर लॉकडाउन तोड़कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए मछली पार्टी करने का आरोप लगा है. इस तरह से शिक्षा मंत्री के साथ साए के साथ रहने वाला स्टाफ पिंटू यादव और एक डीएसपी का कारनामा उजागर हुआ है.

बिहार में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के निजी सहायक पर लॉकडाउन तोड़कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए मछली पार्टी करने का आरोप लगा है. इस तरह से शिक्षा मंत्री के साथ साए के साथ रहने वाला स्टाफ पिंटू यादव और एक डीएसपी का कारनामा उजागर हुआ है. ऐसे में अब यह कहा जाने लगा है कि बिहार में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक आम लोग नहीं बल्कि वीआईपी लोग हीं उड़ा रहे हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बिहार के जहानाबाद का है. यहां मंत्री के स्टाफ पिंटू यादव ने पिछले दिनों नए घर के लिए मछली की पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में मंत्री के बेटे सहित कई करीबी लोगों के अलावे जहानाबद जिले के कई अधिकारियों और डीएसपी के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है.

कहा जा रहा है कि यह पार्टी उनके बेटे के इशारे पर हीं पिंटू यादव ने आयोजित की थी. मीडिया में मामला आने के बाद जांच शुरू हो गई है. बताया जाता है कि पिंटू यादव ने अपने नये मकान में मछली पार्टी का आयोजन किया था.

उक्त पार्टी में डीएसपी सहित अनेक नामचीन चेहरे शामिल हुए थे. इस मछली पार्टी में बाकी संख्या जोड़ दें तो सौ से सवा सौ लोग शामिल थे.

बताया जाता है कि मछली बनाने के लिए बाहर से कारीगर भी बुलाये गये थे. पार्टी में इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे, लेकिन एक शर्त थी कि कोई भी शख्स फ़ोटो या वीडियो नहीं बनाएगा.

बताया जाता है कि डीएसपी साहब के मछली पार्टी की भनक बिहार पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंच गई है और मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की है.

मामले का खुलासा होते ही सुबूत मिटाने की कोशिश भी हुई है. कई राउंड टेबल और जलाये गये पत्तल इस बात की गवाही दे रहीं कि बड़ा भोज हुआ था.

हालांकि इस मामले में मंत्री जी का स्टाफ पिंटू यादव बोलने से बचता रहा. वहीं शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा है कि अगर उनके स्टाफ ने इस तरह की गलती की है तो उस पर कार्रवाई होगी. लेकिन अपने बेटे के उसमें शामिल होने की बात से वे सीधे मुकर गये. उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी में मेरे परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया