लाइव न्यूज़ :

'चाँद पर भी नौकरी निकले तो बिहारी वहां जाएंगे' वाले सुशील मोदी के बयान पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा-अब तो बेरोजगार युवाओं को नौकरी लेने...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 29, 2020 19:54 IST

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार की राजधानी पटना में भाजपा विदेश मंच की ओर से आयोजित ‘अप्रवासी बिहारी सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहारियों का अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों पर नौकरी करना गर्व की बात है.

Open in App
ठळक मुद्देसुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज के जमाने में पलायन को खराब नहीं माना जाता है.सुशील मोदी ने अपील की और कहा कि आप सबको मेडिकल कालेजों के लिए जमीन दान देना चाहिए.

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार से लोग दो जून की रोटी के लिए नहीं बल्कि ज्यादा पैसे कमाने के लिए बाहर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मॉरीशस की धरती को बिहारियों ने ही आबाद किया है. दूसरे देशों में जाने का मतलब ये नहीं की हमारा राज्य पिछड़ा है. गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों से भी लोग बाहर जाते हैं. आज के जमाने में पलायन को खराब नहीं माना जाता है. मोदी ने कहा कि चाँद पर भी नौकरी निकले तो बिहारी वहां भी सबसे पहले जाएंगे.

दरअसल, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार की राजधानी पटना में भाजपा विदेश मंच की ओर से आयोजित ‘अप्रवासी बिहारी सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहारियों का अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों पर नौकरी करना गर्व की बात है. सम्मलेन में शामिल अप्रवासी बिहारियों से सुशील मोदी ने अपील की और कहा कि आप सबको मेडिकल कालेजों के लिए जमीन दान देना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने बिहार फाउंडेशन से भी जुडने की आग्रह किया. उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लोग दुनिया के अधिकांश देशों में हैं, सबसे ज्यादा 65 प्रतिशत मारीशस की आबादी बिहारियों की है. जिसके राष्ट्रप्रमुख कोई न कोई बिहारी होता है. बिहारियों ने वहां न केवल अपने धर्म, संस्कृति, परम्परा को अक्षुण्ण रखा बल्कि मारीशस की बंजर भूमि को आबाद कर दिया.

उन्होंने आगे कहा कि भारत से विदेशों में काम करने वालों की संख्या 1.75 करोड हैं. सम्मेलन में सुशील मोदी ने राजद पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजद के 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार का औसत विकास दर 5 प्रतिशत के करीब था. वहीं एनडीए सरकार के 15 वर्षों में बिहार का औसत विकास दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है. विगत 3 वर्षों में विकास दर में बिहार का स्थान देश के प्रथम तीन राज्यों में है और आज बिहारी कहने में गर्व महसूस होता है. संबोधन के अंत में उन्होंने देश-दुनिया से आए अप्रवासी बिहारियों से आग्रह है कि वे राज्य के विकास में अपना योगदान दें. 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें सुशील मोदी ने कहा कि चांद पर भी नौकरी निकले तो बिहारी वहां भी सबसे पहले जाएंगे. इस बयान पर तेजस्वी ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि, हां, अब तो बिहार के 7 करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी लेने अब चाँद पर जाना होगा क्योंकि नीतीश जी बिहार में नौकरी नहीं दे सकते. तेजस्वी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि कुर्सीवादी तिकड़मी राजनीति के अलावा ये लोग 15 वर्षों मे कोई रोजगार सृजन नहीं कर पाए, कोई उद्योग, कंपनी, कारखाना, निवेश नहीं ला पाए. तेजस्वी आजकल बिहार में बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकले हैं. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी में इच्छा शक्ति की कमी है. लोग चांद पर जा रहे लेकिन वो बिहार के 7 करोड़ युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रहे हैं. बिहार की प्रतिभा का पलायन ही नहीं बल्कि पैसा-संसाधन भी बाहर जा रहे हैं. बिहार में अच्छे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, यूनिवर्सिटी और विश्वस्तरीय बडे संस्थान खोलने की जरूरत है.

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी