लाइव न्यूज़ :

बिहार: 2 डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, मुंगेर डीएम के अंगरक्षक समेत कुल 3 कर्मी कोरोना पॉजिटिव

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2020 18:17 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टरों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों डॉक्टर संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे.डीएम राजेश मीणा ने फोन पर बताया कि उनके दो सरकारी बॉडीगार्ड और एक स्टाफ का कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं

पटना: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. इस बीच संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी कोरोना के शिकार हो रहे है. राज्य में अभीतक कोरोना मरीजों की संख्या 3676 हो गई है. दरभंगा डीएमसीएच के कोरोना वार्ड में कई डॉक्टर तैनात है. इसमें से कई डॉक्टरों की टेस्ट कराई गई. जिसमें से दो जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकल गए. जिसके साथी डॉक्टरों के बीच हडकंप मच गया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टरों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. दोनों डॉक्टर संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे. दोनों डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले डॉक्टर और स्टाफ का सैंपल भी लिया जा रहा है. दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट शनिवार को आई थी. इसके साथ ही दरभंगा में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 92 हो गई है.

बता दें कि किशनगंज में भी कल एक सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकल गए. जिससे हडकंप मच गया. डॉक्टर को क्वॉरंटाइन कर दिया गया है. इसबीच, मुंगेर जिलाधिकारी राजेश मीणा के दो अंगरक्षक सहित कुल तीन कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस खबर के बाद इलाके में हडकंप मच गया है. वहीं इस टेस्ट में डीएम डीएम के परिवार के साथ-साथ, डीडीसी के ओएसडी के रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

डीएम राजेश मीणा ने फोन पर बताया कि उनके दो सरकारी बॉडीगार्ड और एक स्टाफ का कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं, जिसके बाद तीनों को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है. डीएम के आवास से तीन लोगों को पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीएम आवास पर काम करने वाले कर्मचारी दहशत में हैं.

हालांकि राहत की बात ये हुई कि इस टेस्ट डीएम और उनकी फॅमिली की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. दो स्टाफ के पॉजिटिव पाये जाने के बाद जवान और स्टाफ का लिंक स्वास्थ विभाग खंगालने में जुट गया है ताकि संक्रमण के फैलाव पर काबू पाया जा सके. 

इस मामले के बाद स्वास्थ विभाग के द्वारा मुंगेर डीएम कार्यालय के कई कर्मियों का भी सैंपल लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. कोरोना के मरीजों के मिलने के बाद समहरणालय के कामकाज में असर पडने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. डीएम कार्यालय में दो जवान सहित तीन पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकर 158 हो गया है.

जबकि जिले में अबतक कुल 128 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 29 है. यहां बता दें कि इससे पहले भी बिहार में एक डीएम के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी.

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसमुंगेर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया