लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिवहर के डीएम ने अपनी ही पत्नी और सास के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें क्या है विवाद

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2021 17:29 IST

पत्नी से मारपीट व दहेज प्रताडना के आरोप में शिवहर के जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर पर पहले से ही केस दर्ज है.

Open in App
ठळक मुद्देशिवहर के जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर का पारिवारिक विवाद एकबार फिर सुर्खियों में। सज्जन राजशेखर ने पत्नी सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेसन पर मानहानी समेत सात धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।पत्नी से मारपीट व दहेज प्रताड़ना के आरोप में शिवहर के जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर पर भी पहले से केस दर्ज है।

पटना: बिहार में शिवहर के जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर का पारिवारिक विवाद एकबार फिर सुर्खियों में है. उन्होंने अपनी पत्नी सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेसन पर ही मानहानी, जबरन पैसा वसूली समेत सात धाराओं के तहत शिवहर टाउन थाना में केस दर्ज कराया है. 

साथ ही उन्होंने शिवहर के परिवार न्यायालय में अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी भी दाखिल की है. 

बता दें कि पत्नी से मारपीट व दहेज प्रताड़ना के आरोप में शिवहर के जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर पर पहले से ही केस दर्ज है. अब दूसरे जिलाधिकारी के तरफ से भी केस दर्ज कराया गया है. सज्जन राजशेखर पर जून महीने में उनकी पत्नी ने मुजफ्फरपुर टाउन थाना में घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना को लेकर मुकदमा किया था. 

पत्नी ने कहा- अभी तलाक के लिए तैयार नहीं

वहीं जिलाधिकारी की पत्नी का कहना है कि वो अभी तलाक के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने अपने पति पर बच्चे के पालन के लिए पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है. पत्नी का कहना है कि दोनों की चेन्नई में चार सितंबर, 2017 को शादी हुई थी. दोनों का एक बेटा दैविक और ढाई साल की बेटी हीरा है. 

बेटी का जन्म 27 नवंबर 2018 को हुआ. लेकिन, उनकी बेटी हीरा को उनके डीएम पति ही अपने साथ रखते हैं. जबकि, उनका बेटा उनके साथ रहता है. पत्नी ने कहा कि उनके पति बच्चे के भरण-पोषण के लिए भी पैसे नहीं देते हैं. 

बेटी की कस्टडी को लेकर पत्नी ने जून में हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की है. इस मामले में गुरुवार को जिलाधिकारी को पटना हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने एक नोटिस भी भेजा है. जिसमें एक सप्ताह के अंदर जवाब भी मांगा गया है. इसतरह से पारिवारिक मामला अब सुर्खियां बनता जा रहा है.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?