Bihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 11:26 IST2026-03-22T11:25:08+5:302026-03-22T11:26:03+5:30

Bihar Diwas 2026: विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है।

Bihar Diwas 2026 Festival glorious history, rich culture bright future President Draupadi Murmu, PM Modi and many state CMs congratulated | Bihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

file photo

Highlightsनिवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मैं राज्य के, तथा सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य प्रगति के प्रतिदिन नए अध्याय लिखने के लिए प्रयासरत है।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बिहार स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा तथा कड़ी मेहनत से बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि राज्य के निवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं राज्य के, तथा सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य प्रगति के प्रतिदिन नए अध्याय लिखने के लिए प्रयासरत है।

बिहार दिवस राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को बिहार के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राज्य द्वारा विकास के नए प्रतिमान गढ़ने की कामना की।

बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को राज्य बनाया गया था। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के वासियों और वे जहां भी हैं देश-विदेश में रह रहे बिहार वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं... इस अवसर पर बिहार में जो काम नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले 20 वर्षों में किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

राज्य के हर एक जिला मुख्यालय में आज कार्यक्रम आयोजित हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों में पिछले 20 वर्ष में हुए कार्यों के प्रति उल्लास व उत्साह देखने को मिलेगा।" जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "नीतीश कुमार के द्वारा ही 22 मार्च के दिन बिहार दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई थी।

1912 में हम लोग बंगाल से अलग हुए थे और बिहार दिवस आज केवल बिहार ही नहीं बल्कि दुनिया भर में रहने वाले बिहार के लोग मनाते हैं। हम हमेशा दोहराते हैं कि बिहार का अपना बहुत बड़ा इतिहास रहा है... इतना बड़ा इतिहास, इतना बड़ा ज्ञान का केंद्र बिहार रहा लेकिन नीतीश कुमार के आने से पहले कहीं न कहीं लोगों को बिहारी कहलाना अपशब्द लगने लगा था...

नीतीश कुमार ने अपने काम की बदौलत इस सोच को बदला है... बिहार सरकार जिस तरह से काम कर रही है, बिहार पूरे देश और दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है और लहराएगा। मैं अपनी ओर से बिहार दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।"

Web Title: Bihar Diwas 2026 Festival glorious history, rich culture bright future President Draupadi Murmu, PM Modi and many state CMs congratulated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे