लाइव न्यूज़ :

बिहार में डीजी और आईजी के बीच जारी तनातनी, विकास वैभव के समर्थकों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2023 17:57 IST

विकास वैभव के समर्थन में पटना में प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं। विकास वैभव के संगठन लेट्स इंस्पायर बिहार के तत्वाधान में पटना के दर्जनों युवाओं ने कारगिल चौक पर हाथ में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देशोभा अहोतकर के खिलाफ स्लोगन लिखे गए थे। सोमवार को होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज के दफ्तर जाएंगे। 60 दिन की छुट्टी का आवेदन दिया था, जिसे नामंजूर कर दिया गया।

पटनाः बिहार में होमगार्ड की डीजी शोभा अहोतकर और आईजी विकास वैभव के बीच जारी टकराव का असर अब सडकों पर भी दिखाई देने लगा है। विकास वैभव के समर्थन में पटना में प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं। विकास वैभव के संगठन लेट्स इंस्पायर बिहार के तत्वाधान में पटना के दर्जनों युवाओं ने कारगिल चौक पर हाथ में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

 

सभी युवाओं के हाथ में ही शोभा अहोतकर के खिलाफ स्लोगन लिखे गए थे। कारगिल चौक पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं में काफी आक्रोश दिखा। सभी होमगार्ड डीजी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही प्रदर्शन करने वाले युवा लगातार यह कह रहे हैं कि बिहार और बिहारियों की अस्मिता पर सवाल उठाने अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन कर रहे युवा विकास वैभव को ईमानदार और सौम्य बता रहे थे। लेट्स इंस्पायर बिहार तहत प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे युवा लगातार शोभा अहोतकर को गालीबाजी अधिकारी और बिहारी अस्मिता से खेलने वाली अधिकारी बता रहे थे। ये वही लेट्स इंस्पायर बिहार संगठन है, जिसे विकास वैभव चलाते हैं और इसके तहत सामाजिक कार्यक्रम करते हैं।

उधर, विकास वैभव अपने कारण बताओ नोटिस का जवाब सोमवार को देंगे। विकास वैभव फिलहाल 3 दिनों की छुट्टी पर चल रहे हैं। उनके रिश्तेदारी में शादी है और वह सिलीगुड़ी में है। वह सोमवार को होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज के दफ्तर जाएंगे।

फिर डीजी के तरफ से पूछे गए कारण बताओ नोटिस का वह जवाब देंगे। विकास वैभव पिछले 3 दिन से अवकाश पर हैं, यह छुट्टी पहले अप्रूव हो गई थी। इसके बाद उन्होंने 60 दिन की छुट्टी का आवेदन दिया था, जिसे नामंजूर कर दिया गया।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया