लाइव न्यूज़ :

बिहार में कैबिनेट का विस्तार नहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कांग्रेस उम्मीद पर पानी फेरा, कहा-गठबंधन के अंदर कोई भी बात नहीं हुई

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2023 17:10 IST

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कमान संभालने के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह लगातार नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी फैसला कर लिया है। कांग्रेस की मांगों को लेकर अभी कोई भी विचार नहीं किया गया है। विधायकों की संख्या के आधार पर कैबिनेट में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलना चाहिए।

पटनाः बिहार में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के द्वारा कैबिनेट विस्तार की मांग की जा रही थी। कांग्रेस के तरफ से यह दावा भी किया जा रहा था खरमास के बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार करेंगे। ऐसे में कैबिनेट विस्तार की जारी अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया कि कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा।

 

इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांगों को लेकर अभी कोई भी विचार नहीं किया गया है। तेजस्वी ने कहा कि मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिकार इस बात की चर्चा कहां से निकल कर सामने आई है? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह साफ कर देता हूं कि अभी इसको लेकर गठबंधन के अंदर कोई भी बात नहीं हुई है।

दरअसल, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कमान संभालने के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह लगातार नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि विधानसभा में अपने विधायकों की संख्या के आधार पर कैबिनेट में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलना चाहिए।

अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मैंने बात की है और उन्होंने आश्वासन भी दिया है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी यह साफ कर दिया था कि मंत्रिमंडल विस्तार जो होगा वो राजद कोटा के दो मंत्री जो हटे थे उन्हें भरा जाएगा। साथ ही कांग्रेस को भी जगह दी जाएगी।

बता दें कि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी थी, तब राजद कोटे से तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया। विधायकों की संख्या के हिसाब से राजद सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसके सर्वाधिक 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

हालांकि बाद में सुधाकर सिंह और कार्तिक सिंह को विवादों के बाद कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा। वहीं इसके अलावा जदयू से 11, कांग्रेस से 2, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा से 1 और एक निर्दलीय विधायक मंत्री बने। वाम दलों ने सरकार को बाहर से समर्थन दिया है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवकांग्रेसआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी