लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी विभागीय अधिकारियों को चेतावनी, कहा- विभाग को स्वस्थ कर देंगे, सब स्वस्थ हो जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2025 15:31 IST

विजय सिन्हा ने कहा कि यदि इससे कुछ अधिकारी नाराज हैं, तो सरकार इसकी परवाह नहीं करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि मेरा काम जनता के लिए काम करना है, किसी को खुश या नाराज करना नहीं। वहीं, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि इस पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। 

Open in App

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के लगातार एक्शन से अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच विभाग में लगाए जा रहे विशेष कैंप को लेकर नाराज चल रहे अधिकारियों पर विजय कुमार सिन्हा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार का काम जनता की सेवा करना है, न कि किसी की भावना को ठेस पहुंचाना। सरकार अपना काम करेगी और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैंप आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि यदि इससे कुछ अधिकारी नाराज हैं, तो सरकार इसकी परवाह नहीं करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि मेरा काम जनता के लिए काम करना है, किसी को खुश या नाराज करना नहीं। वहीं, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि इस पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। 

उन्होंने बताया कि कई जगहों से कब्जे की शिकायतें मिली हैं, जिस पर कार्रवाई का स्पष्ट आदेश दे दिया गया है और आगे भी कार्रवाई होगी। अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बैठक से पहले अधिकारियों के बीमारी का बहाना बनाने के सवाल पर विजय सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि सबको स्वस्थ होना होगा, विभाग को स्वस्थ कर देंगे, सब स्वस्थ हो जाएगा। 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, जहां जमीन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, म्यूटेशन और रसीद कटवाने जैसे कार्य होते हैं। ऐसे में अगर यहां भ्रष्टाचार होगा तो आम लोगों का सबसे ज्यादा नुकसान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकाल मंदिर की स्थापना को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। 

वहीं देश में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद देश से लगभग समाप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जिस तरह से नक्सलवाद और उग्रवाद से देश को मुक्ति दिलाया, अगर इसको जड़ से समाप्त करना है। इनके नेतृत्व में पूरी तरह से हर राज्य में अगर शासन का अवसर मिलेगा यह बीमारी और महामारी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। 

दरअसल, राजस्व विभाग को लेकर लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही हैं। जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व कर्मचारियों से लेकर अंचल कार्यालय और ऊपर के अधिकारियों तक पर रिश्वत लेने के आरोप लगते रहे हैं। खुद उपमुख्यमंत्री जब भी जिलों में जन संवाद कार्यक्रम करते हैं, तो लोगों की ओर से सबसे ज्यादा शिकायतें इसी विभाग को लेकर आती हैं। 

आम नागरिक बताते हैं कि बिना पैसे दिए दाखिल-खारिज नहीं होता, रसीद कटाने में महीनों लग जाते हैं और फाइलें जानबूझकर रोकी जाती हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। बता दें कि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के एक्शन के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग के लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों में इतना खौफ है कि उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग कर दी है।

टॅग्स :बिहारHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?