लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- तेजस्वी के मुख्यमंत्री सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2025 17:05 IST

बिहार में इफ्तार पार्टी के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके हैं और दूसरे धर्म के ठेकेदार बन चुके हैं। जो व्यक्ति धर्म को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है, उस पर क्या बोलना?

Open in App

पटना: बिहार में जारी सियासी बयानबाजी के बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे। इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग राजनीति में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाएंगे।  

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द को गाली बनाने में अगर कोई खलनायक की भूमिका निभाया है, तो वे लालू यादव हैं। उनका हर व्यवहार और उनके परिवार का हर कार्य, बिहारी को कहीं न कहीं लज्जित करता है। ऐसी मानसिकता के लोग बिहारी को गौरवान्वित और सम्मानित होने नहीं देना चाहते हैं। इससे मुक्ति की जरूरत है। यही सही समय है। 

वहीं, बिहार में इफ्तार पार्टी के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके हैं और दूसरे धर्म के ठेकेदार बन चुके हैं। जो व्यक्ति धर्म को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है, उस पर क्या बोलना? धर्म तो सबका है। धर्म पर सबका अधिकार है। लेकिन, एक व्यक्ति धर्म के नाम पर अपनी मानसिकता को झलकाता है तो जवाब वही देगा। विजय सिन्हा ने कहा कि लालू की पार्टी राजद के नेता सनातन धर्म को भूलकर अब दूसरे धर्म के ठेकेदार बन गए हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर