लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा- हमारी पार्टी में कट्टरपंथ की कोई जगह नहीं है

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2023 20:16 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति आधारित जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता सिर्फ पब्लिसिटी के लिए यह याचिका दायर की है। लोगों के हित में नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे जदयू नेता के कर्बला बनाने की बात को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा- कट्टरपंथ को कोई जगह हमारी पार्टी नहींराजद नेता कहा- हमारी सरकार का यह मानना है कि हमलोग सब लोग का सम्मान करते हैं

पटना:बिहार में सत्तारूढ महागठबंधन के अंदर चल रही राजनीतिक गमागहमी के बीच आज शनिवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुलाकात की। दरअसल, इन दोनों के बीच महागठबंधन के अंदर चल रही उठापटक को लेकर आपसी बैठक चल रही है। 

इसके साथ ही साथ सुधाकर सिंह ओर शिक्षा मंत्री प्रकरण को लेकर बातचीत होने की चर्चा है। इस दौरान जदयू नेता की तरफ से शहर को कर्बला बनने की बात को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि कट्टरपंथ को कोई जगह हमारी पार्टी नहीं देती है। हमारी सरकार का यह मानना है कि हमलोग सब लोग का सम्मान करते हैं और हमारे सरकार में कट्टरपंथ का कोई जगह नहीं है।

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति आधारित जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता सिर्फ पब्लिसिटी के लिए यह याचिका दायर की है। लोगों के हित में नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि जब तक सर्वे नहीं होगा फिर कैसे पता चलेगा कि किसको कितना आरक्षण देना है? इसके साथ ही कौन-कौन गरीब है? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसला का हम लोग स्वागत करते हैं। जाति आधारित जनगणना की मांग शुरू से ही राजद कर रही थी। 

इससे संबंधित साइंटिफिक डेटा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जाति आधारित जनगणना नहीं है। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति का पता चल सकेगा। बिहार में पहले चरण का काम हो चुका है। इससे बिहार में मकानों की संख्या का पता चला है। इसके बाद दूसरे चरण में पूरा कार्य कर लिया जाएगा। लगभग चार से पांच महीनें में जाति आधारित जनगणना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

बता दें कि हाजारीबाग के कर्बला मैदान में एदारा-ए-शरिया का समाज सुधार अधिवेशन हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधान पार्षद जदयू नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने पूरे शहर को कर्बला बना देने की बात कही थी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारसुप्रीम कोर्टआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव