उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उप चुनाव में जीत का किया दावा, कहा-भाजपा की पैंट ढीली हो गई है

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 17:42 IST2022-10-31T17:42:54+5:302022-10-31T17:42:54+5:30

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा अपनी हार के बारे में पहले से जान रही है। यही वजह है कि अब अलग-अलग राज्यों से समर्थक बुलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की हालत खराब है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जीतने वाली नहीं है।

Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav claimed victory in the by-election | उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उप चुनाव में जीत का किया दावा, कहा-भाजपा की पैंट ढीली हो गई है

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उप चुनाव में जीत का किया दावा, कहा-भाजपा की पैंट ढीली हो गई है

Highlights तेजस्वी ने कहा- एनडीए की हालत खराब है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जीतने वाली नहीं हैउन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चोट लगी है, जिसके कारण वे प्रचार से दूर हैं

पटना: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव क लेकर सियासत अपने चरम पर है। भाजपा और महागठबंधन में जारी वाकयुद्ध के बीच अब बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा की पैंट ढीली हो गई है। 

उन्होंने कहा है कि भाजपा अपनी हार के बारे में पहले से जान रही है। यही वजह है कि अब अलग-अलग राज्यों से समर्थक बुलाए जा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए की हालत खराब है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जीतने वाली नहीं है।

तेजस्वी यादव से मीडिया के द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आप अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार करने मोकामा जाएंगे तो इसपर उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मुझे मिलाकर तीन सभा बनाई गई है, जिसमें दो मोकामा में प्रचार करेगी जबकि एक सभा गोपालगंज में रहेगी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोकामा और गोपालगंज में प्रचार करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को चोट लगी है, जिसके कारण वे प्रचार से दूर हैं। लेकिन वे राजद और जदयू के लोगों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। पूरे महागठबंधन को नीतीश कुमार नेतृत्व कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा की हालत खराब है, इसलिए चिराग पासवान को प्रचार के लिए लाया जा रहा है। 

Web Title: Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav claimed victory in the by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे