बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गृह प्रवेश करने के बाद करा रहे हैं बंगले का वास्तु दोष दूर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2024 16:36 IST2024-10-14T16:36:04+5:302024-10-14T16:36:10+5:30

सम्राट चौधरी ने इस बंगले का वास्तु दोष दूर कराने के क्रम में सबसे पहले उस निकास द्वार को बंद करवा रहे हैं, जिस द्वार से तेजस्वी तेजस्वी यादव निकलते थे।

Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary is getting the Vastu defects of the bungalow removed after entering the house | बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गृह प्रवेश करने के बाद करा रहे हैं बंगले का वास्तु दोष दूर

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गृह प्रवेश करने के बाद करा रहे हैं बंगले का वास्तु दोष दूर

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी के दिन 5 देशरत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री आवास में गृह प्रवेश करने के बाद अब उसका वास्तु दोष दूर कराने में जुट गए हैं। सम्राट चौधरी ने इस बंगले का वास्तु दोष दूर कराने के क्रम में सबसे पहले उस निकास द्वार को बंद करवा रहे हैं, जिस द्वार से तेजस्वी तेजस्वी यादव निकलते थे। उस गेट को अब पूरी तरह से पैक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निकास द्वार(गेट) को बंद कराकर बाउंड्री कराई जा रही है। 

दरअसल, बंगला को लेकर पहले से वास्तु दोष को लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं। चर्चा यह भी होती रही है कि अब तक जो भी उपमुख्यमंत्री इस आवास में रहा है, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वास्तु दोषों को दुर करने के उद्देश्य से सम्राट चौधरी द्वारा बंगले में कई बदलाव लाने का काम शुरू कर दिया गया है। 

दरअसल, अब तक जो भी इस सरकारी बंगले में रहा है, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। उपमुख्यमंत्री का सरकारी आवास इस मामले को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है। उल्लेखनीय है कि सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद, तेजस्वी यादव अब तक इस बंगले में रहे हैं, लेकिन किसी ने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। तेजस्वी तो दो-दो बार रहे, लेकिन एक भी बार कार्यकाल पूरा नहीं हुआ। 

ऐसे में इस बार फिर से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार सम्राट चौधरी इस मिथक को समाप्त करेंगे? 5 देशरत्न मार्ग वाला बंगला उपमुख्यमंत्री के लिए कर्णांकित है। बीते 10 साल में यहां 4 उपमुख्यमंत्री रहे हैं। 2 बार तेजस्वी यादव, 1-1 बार सुशील कुमार मोदी और तारकिशोर प्रसाद। इनमें से किसी ने भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। 

लिहाजा, इस बंगला से जुड़ी यह धारणा स्थापित हो गई है कि यहां जो भी रहता है। वह अपना टर्म पूरा नहीं कर पाता है। सम्राट चौधरी 5वें उपमुख्यमंत्री हैं, जो यहां रहने आए हैं।

Web Title: Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary is getting the Vastu defects of the bungalow removed after entering the house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे