लाइव न्यूज़ :

बिहारः केजरीवाल मॉडल शिक्षा की तारीफ, करेंगे अध्ययन, मंत्री चंद्रशेखर ने कहा-मौजूदा हालत बहुत ही खराब

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2022 17:42 IST

बिहार में शिक्षा का बजट 50 करोड़ से अधिक का है, लेकिन इसका सही से उपयोग नहीं किया जा रहा है। दिल्ली की केजरीवाल मॉडल समेत कई मॉडल को अध्ययन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबेहतर मॉडल को चुनकर बिहार में लागू किया जाएगा।शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर कहा कि एसटीईट को भी नौकरी दी जाएगी। शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों से बात हुई है।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने केजरीवाल मॉडल शिक्षा की तारीफ की है। उन्होंने स्कूलों में केजरीवाल मॉडल लागू करने को भी कहा है। पदभार लेने के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर जल्द ही काम शुरू होगा। थोड़ा समय लगेगा, लेकिन इस काम को पूरा किया जाएगा।

बिहार की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर उन्होंने चिंता जातई है। उन्होंने मौजूदा शिक्षा मॉडल को चिंताजनक बताते हुए कहा कि इसमें बड़ी सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा में सुधार के लिए विभाग काम में जुट गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल मॉडल समेत कई मॉडल को अध्ययन किया जाएगा।

इसमें बेहतर मॉडल को चुनकर बिहार में लागू किया जाएगा। वहीं उन्होंने बिहार में प्राथिमक शिक्षकों के सातवें चरण की बहाली पर कहा कि सरकार इसके लिए संकल्पित है। जल्द ही बिहार में सातवें चरण की नियुक्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सातवें, आठवें या नौवें चरण जो भी हो, सभी को पूरा किया जाएगा।

इस दौरान शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर कहा कि एसटीईट को भी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों से बात हुई है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि शिक्षक लोग अपना काम करें, सरकार अपना काम पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा का बजट 50 करोड़ से अधिक का है, लेकिन इसका सही से उपयोग नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा पर ध्यान देने होगा। बिना शिक्षा के बिहार आगे नहीं बढ़ सकता है। वहीं चन्द्रशेखर ने भाजपा और संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि हम सामाजिक सदभाव में विश्वास करते हैं। हम समाज को तोड़ने का नहीं, जोड़ने का काम करते हैं। जिन्हें सवारकर को मानना है, वे माने। हमें अंबेडकर के विचारों को अपना कर बिहार को आगे बढ़ाना है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल