Bihar Crisis: नई सरकार में पांच विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला तय, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, राजद के 15 विधायक बनेंगे!
By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2022 19:30 IST2022-08-09T19:01:08+5:302022-08-09T19:30:35+5:30
Bihar Crisis: जदयू के नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच डील पक्की हो गई है।

आठ से दस महीने बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की कमान तेजस्वी यादव को सौंप देंगे।
पटनाः बिहार में महागठबंधन की बन रही नई सरकार में जदयू, राजद, कांग्रेस और हम शामिल होगी। जबकि वामदलों ने सरकार को बाहर से समर्थन करने का ऐलान किया है। इसका फॉर्मूला भी सामने आ गया है। सूत्रों ने बताया कि राजद और जदयू के बीच महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे।
सूत्रों की मानें तो शुरुआत में जदयू के नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे और राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, आठ से दस महीने बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की कमान तेजस्वी यादव को सौंप देंगे। इसकी वजह बताई जा रही है कि नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।
फिलहाल, महागठबंधन की सरकार को लेकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच डील पक्की हो गई है। माना जा रहा है कि विभागों को लेकर भी बातचीत हुई है। महागठबंधन की नई सरकार में पांच विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला तय किया गया है। इस हिसाब से जदयू कोटे से मुख्यमंत्री पद के अलावा आठ मंत्री का शामिल हो सकते हैं।
#WATCH | Seven parties including 164 MLAs along with independent MLAs in our Mahagathbandhan, says Nitish Kumar at a joint presser with RJD's Tejashwi Yadav after meeting Bihar Governor. pic.twitter.com/VcrD815kFL
— ANI (@ANI) August 9, 2022
सबसे बड़ी भागीदारी राजद की होगी। उसके करीब 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा कोटे के अधिकतर विभाग राजद के खाते में जा सकते हैं। हालांकि स्पीकर को लेकर अभी स्पष्ट नहीं है। इस पर जदयू और राजद दोनों की दावेदारी है। राजद की ओर से अवध बिहारी चौधरी दावेदार हैं, किंतु नीतीश कुमार की पसंद विजय कुमार चौधरी हैं।
#WATCH | Nobody can take the legacy of our ancestors...We thank Nitish Kumar as well as Laluji...All of us wanted BJP's agenda shouldn't be implemented in Bihar, we all know Laluji stopped 'Rath' of Advaniji, we won't relent at any cost: RJD 's Tejashwi Yadav with Nitish Kumar pic.twitter.com/HyZjUankoO
— ANI (@ANI) August 9, 2022
वह पहले भी महागठबंधन की सरकार में स्पीकर रह चुके हैं। नई सरकार में राजद की ओर से सभी वर्गों का ध्यान रखे जाने का फार्मूला तय है। सवर्णों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। कांग्रेस कोटे से मदन मोहन झा, अजित शर्मा एवं शकील अहमद खान का नाम चल रहा है। इसतरह से नयी सरकार का खांका लगभग तैयार हो चुका है।