लाइव न्यूज़ :

बिहार का अपराधी दिल्ली में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी में बिहार के एक अपराधी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में बताया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी को रजोकरी फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया। उसकी पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी आदित्य तिवारी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि तिवारी को रजोकरी फ्लाईओवर के पास एक मार्ग से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अर्द्धस्वचालित पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए।

तिवारी पिछले एक साल से ज्यादा समय से फरार था। बिहार पुलिस ने उसकी सूचना देने पर 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के दो अपराधी तिवारी और मनीष दिल्ली-एनसीआर में कहीं छिपे हैं। मनीष भी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया, ‘‘शुक्रवार को सूचना मिली थी कि तिवारी रजोकरी फ्लाईओवर के समीप गुड़गांव-कापसहेड़ा लिंक रोड के पास किसी से मिलने के लिए आएगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम की वहां तैनाती की गयी। रात पौने आठ बजे उसे पकड़ लिया गया।’’

अपने सहयोगी मनीष और अन्य के साथ मिलकर तिवारी बिहार में वसूली गिरोह चलाता था। करीब चार महीने पहले दोनों दिल्ली आए थे और उसके बाद से छिपकर रह रहे थे।

डीसीपी ने बताया कि तिवारी बिहार में अपराध के 26 मामलों में संलिप्त रहा है। इसमें हत्या, हत्या की कोशिश, पुलिस पर हमला, लूट, अगवा करने के मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया