लाइव न्यूज़ :

बिहार सृजन घोटाला: न्यायालय ने राज्य सेवा आयोग के पूर्व सचिव को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने सरकारी खजाने की रकम कथित रूप से एक गैर सरकारी संगठन में देने से संबंधित सृजन घोटाले के आरोप पत्र में आरोपी के रूप में नामित बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व विशेष सचिव को शुक्रवार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान कर दिया।

न्यायमूर्ति रोहिन्टन फली नरिमन और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने पटना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पूर्व विकास उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभात कुमार सिन्हा की अपील पर सीबीआई को नोटिस जारी किया। उच्च न्यायालय ने सिन्हा को इस मामले में अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘नोटिस जारी किया जाये। इस दौरान याचिकाकर्ता के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जायेगी।’’

सिन्हा की ओर से अधिवक्ता शोएब आलम ने पीठ से कहा कि इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है और अब हिरासत में लेकर पूछताछ की कोई आवश्यकता नहीं है।

सिन्हा राज्य प्रशासनिक सेवा से 34 साल की सेवा के बाद बिहार लोक सेवा आयेाग के विशेष सचिव के पद से 30 सितंबर, 2017 को सेवानिवृत्त हुये हैं।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने सरकार का करीब एक हजार करोड़ रूपए कथित रूप से एक गैर सरकारी संगठन को देने से संबंधित सृजन घोटाले की जांच अगस्त 2017 में अपने हाथ में ली थी।

सिन्हा ने अपनी अपील में कहा है कि उस सरकारी धन के गबन के बारे में उन पर झूठे और निराधार आरोप लगाये गये हैं जिसका उपयोग 13वें वित्त आयोग की योजनाओं के अमल के लिये होना था।

अपील में कहा गया है कि प्राथमिकी में उसका नाम नहीं था और अब सीबीआई द्वारा 2017 में दर्ज प्राथमिकी में दायर आरोप पत्र में पहली बार आरोपी के रूप में उसका नाम आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल