लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड से हाहाकार, श्मशान घाट पर शव रख भाग रहे परिजन, पटना नगर निगम ने निजी एजेंसी को दिया काम

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2021 15:52 IST

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में 16, दरभंगा, गया एवं मुजफ्फरपुर में सात-सात, भागलपुर में पांच मरीज की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 89660 है.संक्रमण से मुक्त होने की दर 77.88 प्रतिशत है.प्रदेश में अबतक 6,74,6,734 लोग टीका लगवा चुके हैं.

पटनाः कोरोना संक्रमण के जारी सूनामी के बीच शवों का अंतिम संस्‍कार एक बड़ी समस्‍या बन गई है. संक्रमण डर से पड़ोसी तो दूर अपने घर परिवार के लोग भी अंतिम संस्‍कार की जिम्‍मेदारी से भागने लगे हैं.

राज्य में एक हफ्ते के अंदर दर्जनों ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें परिजनों तक ने साथ छोड़ दिया. यहां तक कि पड़ोसियों ने भी मुंह मोड़ लिया, जिसके बाद प्रशासन और स्‍थानीय समाजसेवियों के सौजन्य से शव का अंतिम संस्‍कार किया गया. ऐसे में लोगों की मदद के लिए राजधानी पटना में भामाशाह फाउंडेशन मददगार बन कर सामने आया है.

पटना नगर निगम क्षेत्र के सभी श्मशान घाटों पर निजी एजेंसी के माध्यम से अंत्येष्ठी कार्य को संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया हैं. भामाशाह फाउंडेशन द्वारा निगम क्षेत्र में मृतक के घर से लेकर शमशान घाट पर अंत्येष्ठी के कार्य को सपन्न कराएगा. पटना के सभी छह अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अपने अंचल क्षेत्र में इस बात का प्रचार-प्रसार करेंगे.

यह फाउंडेशन घर से शव को अपने वाहन से ले जाएगा और अपने खर्च पर अंतिम संस्कार कराएगा. परिजनों को विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए 1500 रुपये और लकड़ी से अंत्येष्टि के लिए 4900 रुपये देने होंगे. कफन, नाई, ब्राह्मण, डोमराजा, पीतांबरी, धूप, अगरबत्ती, चुका-कपटी, चंदन की लकड़ी आदि फाउंडेशन अपनी तरफ से उपलब्ध कराएगा. 

पटना नगर निगम के आयुक्त हिमांशु शर्मा ने भामा शाह फाउंडेशन के इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है. नगर आयुक्त ने सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शव के अंतिम संस्कार के लिए फाउंडेशन से संपर्क करें. भामाशाह फाउंडेशन निगम के सभी अंचलों में चालकों के साथ एक-एक शव वाहन उपलब्ध कराएगा. यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

 मोबाइल नंबर भी जारी किया जाएगा. भामाशाह फाउंडेशन ने दीघा घाट, बांसघाट, गुलबीघाट, खोजकलां घाट पर अंतिम संस्कार के लिए समुचित जगह की मांग की है. इस कार्य में किसी भी स्तर पर अगर कोई शिकायत मिलेगी चाहे वो एजेंसी या उसके प्रतिनिधि ही क्यों न हो तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल