लाइव न्यूज़ :

बिहारः उम्रकैद की सजा काट रहा युवक बच्चे पैदा करने जेल से बाहर आएगा, पत्नी ने याचिका दाखिल की थी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2021 17:34 IST

बिहार में नालंदा जिले के उत्तरनावां निवासी 26 वर्षीय विक्की आनंद है. इसके ऊपर हत्या का आरोप है. कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देसजायाफ्ता को इनफर्टिलिटी के लिए पेरोल पर रिहा करने का आदेश पटना उच्च न्यायालय ने दे दिया है.अब 14 दिन के लिए कोर्ट ने दोषी को पैरोल दी है.पति को पैरोल पर छोड़ने के लिए 2019 में याचिका दाखिल की थी.

पटनाः बिहार में कोर्ट का एक अजीबोगरीब फैसला सामने आया है, जिसमें उम्रकैद की सजा काट रहे एक युवक को बच्चे पैदा करने के लिए जमानत पर रिहा किया गया है.

दरअसल, नालंदा जिले के उत्तरनावां निवासी 26 वर्षीय विक्की शर्मा एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है. उसकी पत्नी रंजीता पटेल ने अधिवक्ता गणेश शर्मा के माध्यम से पटना हाईकोर्ट में संतानोत्पत्ति के लिए पति को पैरोल पर छोड़ने के लिए 2019 में याचिका दाखिल की थी.

इस आधार पर सजायाफ्ता को इनफर्टिलिटी के लिए पैरोल पर रिहा करने का आदेश पटना उच्च न्यायालय ने दे दिया है. यह बिहार में अपनी तरह का पहला फैसला है. कानूनी मामले के जानकारों ने बताया कि बिहार में इनफर्टिलिटी के लिए पेरोल मिलने का यह पहला आदेश है. अभी तक स्वजनों के अंतिम संस्कार, शादी-विवाह जैसे मुद्दे पर बंदियों को पैरोल मिलता रहा है.

बताया जाता है कि जेल में बंद बंदियों के हितों की रक्षा, उनके कानूनी अधिकार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार नालंदा द्वारा नियुक्त जेल विजिटर अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा की सलाह पर दायर याचिका के मद्देनजर कोर्ट का यह बड़ा फैसला सामने आया है. जिसमें 2012 से उम्र कैद की सजा काट रहे युवक को संतान उत्पत्ति के लिए पैरोल दी गई है.

टॅग्स :कोर्टबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे