लाइव न्यूज़ :

Bihar Taja samachar: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, कोरोना से मौत पर 4 लाख का मुआवजा, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2020 15:31 IST

बिहार के नीतीश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थान, सिनेमाघर, और चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सभी जिलों में संबंधित विभागों के प्रमुखों को एक सुझाव दिया गया था कि परिसर में भीड़ को कम करने के लिए कर्मचारियों को वैकल्पिक दिनों में कार्यालय बुलाया जाए। कोरोना वायरस के कारण बिहार विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

पटना:  बिहार के नीतीश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए संक्रमण से मौत होने की स्थिति में मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  विधानसभा में इसकी जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने कहा, राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज का पूरा खर्च बिहार सरकार वहन करेगी । कोरोना वायरस के कारण बिहार विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

बिहार के नीतीश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थान, सिनेमाघर, और चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं और संकेत दिया कि स्थिति की समीक्षा के बाद अगले कुछ दिनों में और उपाय किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में महामारी पर एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया था कि भीड़-भाड़ से बचने के लिए पटना में चिड़ियाघर, राज्य द्वारा संचालित संग्रहालय और पार्क भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा था, ‘‘हम सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अपनी परीक्षाओं को स्थगित कर पुनर्निर्धारित करने के लिए कह रहे हैं। हम सीबीएसई परीक्षाओं के बारे में कोई आदेश नहीं दे रहे हैं क्योंकि प्रशासन की तरफ से आना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में, मध्याह्न भोजन योजना से लाभान्वित होने वाले बच्चों को उनके माता-पिता के बैंक खातों में स्कूल बंद की अवधि तक के लिए धन जमा किया जाएगा।

आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे और लाभार्थियों को सीधे नकद हस्तांतरण के माध्यम से मुआवजा दिया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में संबंधित विभागों के प्रमुखों को एक सुझाव दिया गया था कि परिसर में भीड़ को कम करने के लिए कर्मचारियों को वैकल्पिक दिनों में कार्यालय बुलाया जाए। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचारबिहारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं