लाइव न्यूज़ :

बिहार का सिवान बना कोरोना हॉटस्पॉट, 2 मामले फिर आए सामने, जिले में कुल 27 मरीज, राज्य में कोविड-19 के 60 केस

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2020 08:53 IST

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में 30 फीसदी से ज्यादा इजाफा हो रहा है। गुरुवार को देश भर में कोरोना के 781 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 5152 संदिग्ध नमूने इकठ्ठा किए गए हैं। बिहार में कोविड 19 संक्रमित 15 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

पटना: बिहार के सिवान जिले में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है।  कोरोना हॉटस्पॉट बना सिवान से आज (10 अप्रैल) फिर दो कोरोना वायरस के मरीद सामने आए हैं। सिवान में एक परिवार के 2 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। दोनों लोग ओमान से लौटे एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे। अब राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इसमें से सिर्फ सिवान से 27 कोरोना मरीज हैं। बिहार में कोरोना से एक शख्स की मौत हुई है। कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी। बिहार में कोविड 19 संक्रमित 15 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

सिवान में एक ही परिवार के  21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित 

9 अप्रैल के आकड़ों के मुताबिक बिहार में 19 नए मामले कोरोना के प्रकाश में आए थे। जिसके बाद प्रदेश में कोविड 19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 58 हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया था कि गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले प्रकाश में आए हैं जिनमें सिवान के 17 और बेगूसराय के दो मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सिवान में कोरोना संक्रमण के गुरुवार (9 अप्रैल) को जो नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें 12 महिलाएं और चार पुरूष हैं। ये सभी पूर्व में ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में थे। 

संजय ने बताया कि सिवान निवासी और दुबई से 16 मार्च को आए एक अन्य व्यक्ति (36) कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सिवान जिले में कोविड 19 से संक्रमण के सबसे अधिक 27 मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें से 21 मामले रधुनाथपुर प्रखण्ड के पंजवार गांव हैं जहां एक ही परिवार के 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। 

सिवान के जिलाधिकारी अमितकुमार पाण्डेय ने बताया कि पंजवार गांव और उसके आसपास के कुल 95 व्यक्तियों को नवोदित विद्यालय स्थित पृथकवास केन्द्र में रखा गया है । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सिवान जिला के पंजवार गांव और बेगूसराय जिला के तेघडा अनुमंडल में मंसूरचक और उसके बगल की एक अन्य पंचायत को पूरी तरह से सील कर दिया गया है । 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन