लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर बढ़ सकता है कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा, सही आंकड़े पता लगाने के लिए सरकार ने समिति का किया गठन 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2021 16:06 IST

बिहार में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े को लेकर पिछले दिनों हंगामा मच गया था। सरकार द्वारा पेश उसके ही आंकड़ों में अंतर पाया गया था, लेकिन अभी भी आंकड़ा सही नही होने की बात सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद सरकार ने तीन सदस्यीय समिति बनाई। माना जा रहा है कि इसके बाद राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद सरकार नए सिरे से आंकड़ों की समीक्षा करेगी।

पटनाःबिहार में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े को लेकर पिछले दिनों हंगामा मच गया था। सरकार द्वारा पेश उसके ही आंकड़ों में अंतर पाया गया था, लेकिन अभी भी आंकड़ा सही नही होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो आंकडे़ जारी किए गए हैं, उसके मुताबिक 20 जून तक राज्य में 9,550 लोगों की कोरोना की वजह से  मौत हुई है। 

हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद सरकार अब नए सिरे से आंकड़ों की समीक्षा करने जा रही है। सरकार ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है। इसलिए माना जा रहा है कि इस समीक्षा के बाद बिहार में मौत का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ेगा। दरअसल, पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए सरकार के ऊपर कड़ी टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर सरकार मौत के आंकड़ों को पारदर्शी तरीके से सामने नहीं ला सकती तो इसे गुड गवर्नेंस नहीं कहा जा सकता। 

तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

हाईकोर्ट की इस कड़ी टिप्पणी के बाद अब नीतीश सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में निदेशक प्रमुख रोग नियंत्रक, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रशासी पदाधिकारी और अपर निदेशक डॉ. अंजनी कुमार को शामिल किया गया है। यह कमेटी 7 जून से पहले कोरोना से हुई मौतों के उन आवेदनों की समीक्षा करेगी, जो जिलास्तरीय कमेटियों को मौत के आंकडे़ अपडेट करने की तारीख के बाद मिले हैं।

डीएम और सिविल सर्जन को निर्देश जारी

सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ से सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को इस बाबत दिशा निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के साथ सभी जिलों में 7 जून तक हुई मौत के आंकड़ों को सत्यापन के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को भेजे गए हैं, जिसके आधार पर राज्य स्वास्थ्य समिति ने मौत के आंकडे़ को अपडेट किया है। 

तत्काल सूचना भेजने के निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि 7 जून से पहले बिहार में कोरोना से हुई मौतों का आवेदन जिलास्तर पर मिला हो। इसके सत्यापन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना से हुई मौतों से संबंधित सूचना तत्काल राज्य स्वास्थ्य समिति को भेजी जाए।

राज्यस्तरीय कमेटी को समीक्षा का जिम्मा

इस काम में लगे सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। जिला स्तर पर पहले से गठित समिति ही काम करती रहेगी। इस समिति में सिविल सर्जन, एसीएमओ और सिविल सर्जन की तरफ से तैनात किए गए एक वरिष्ठ डॉक्टर शामिल रहेंगे। यह समिति मौतों के सत्यापन की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजेगी और जिला पदाधिकारी इससे राज्य स्वास्थ्य समिति के पास भेजेंगे। अब इसकी समीक्षा का जिम्मा राज्यस्तरीय कमेटी को दिया गया है।

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे