लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर किया हमला, कहा-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों मुंह में दही जमाए हुए हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2021 20:38 IST

बिहार एनडीए के(39+9) 48 सांसद और 5 केंद्रीय मंत्री मिलकर भी बिहार के लिए डीआरडीओ से एक 500 बेड का कोविड समर्पित अस्पताल सुनिश्चित नहीं करवा सकते? धिक्कार है ऐसे डरपोक नाकारा सांसदों पर!

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश जी, अब तो आपकी बोलने की भी हैसियत नहीं बची?कहाँ है बिहार के दो-दो भाजपाई उपमुख्यमंत्री?बिहार से जीतने वालों दूसरे प्रदेशों के सांसदों से तो सीख लेते।

पटनाः बिहार में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संक्रमितों का इलाज करने के लिए डॉक्टरों की एक अपनी टीम उतार दी है.

 

उन्होंने अपनी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुडे़ 13 डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वे महामारी के इस समय में कोरोना संक्रमितों का इलाज करें. उन्होंने इन 13 डॉक्टरों के नाम के साथ ही इनके मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए हैं. बताया जाता है कि ये सभी डॉक्टर टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों का मुफ्त इलाज करेंगे और उन्हें दवा बताएंगे.

इस संबंध में तेजस्वी ने ट्वीट करके कहा है कि राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के 13 डॉक्टरों की लिस्ट जारी की गई है, जो महामारी के इस दौर में मुफ्त में कोविड-19 से जुडे़ मामलों में कंसल्टेंसी देंगे और संक्रमण से जुडी जरूरी बातों के बारे में जानकारी भी साझा करेंगे. संक्रमित मरीज इन डॉक्टरों से इनके हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं.

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने राज्य में एनडीए के 48 सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है की केन्द्र सरकार डीआरडीओ के जरिए कम आबादी और कम कोरोना मामलों के बावजूद हरियाणा में 500 बेड वाले दो कोविड समर्पित अस्पताल चालू करवा रही है. क्या बिहारियों की जान इतनी सस्ती है जो एनडीए को 48 सांसदों देने के बावजूद इस महामारी में केंद्र सरकार का यह आपराधिक सौतेलापन सहें?

बिहार एनडीए के(39+9) 48 सांसद और 5 केंद्रीय मंत्री मिलकर भी बिहार के लिए डीआरडीओ से एक 500 बेड का कोविड समर्पित अस्पताल सुनिश्चित नहीं करवा सकते? धिक्कार है ऐसे डरपोक नाकारा सांसदों पर! उन्होंने कहा की कोरोना संकट में भी बिहार की केंद्र द्वारा की जा रही अनदेखी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों मुंह में दही जमाए हुए हैं? बस यही हैसियत है?

कहां है दो-दो उपमुख्यमंत्री? कहां है बड़बोले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे, आरके सिंह और नित्यानंद राय? तेजस्वी ने कहा की याद करो लालू जी का यूपीए-1 का दौर, बिहार में बाढ़-सुखाड़ जैसी किसी भी प्रकार की आपदा और संकट की घड़ी में तत्कालीन प्रधानमंत्री जी के बिहार दौरे के साथ साथ विशेष सहायता और राहत कोष बिहार को मिलता था.

टॅग्स :बिहार में कोरोनातेजस्वी यादवनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया