लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 00:15 IST

Open in App

पटना, 12 जनवरी कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगी।

दास ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को एक जुलूस पार्टी के राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू होगा जो राजभवन घेराव के साथ समाप्त होगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की पहली यात्रा पर निकले दास ने केंद्र सरकार पर ‘‘एक तानाशाह की तरह काम करने’’ का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ प्रदर्शन के दौरान किसानों के जान गंवाने के बावजूद यह सरकार उनकी शिकायतों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। हमें राज्य में किसानों के आंदोलन को तेज करने की जरूरत है।’’

उन्होंने यह स्वीकार करते हुए कि उनकी पार्टी राज्य में कमजोर है, कहा कि वह पार्टी को गाँव स्तर से राज्य स्तर तक मजबूत बनाने के लिए ही यहाँ हैं और सभी नौ प्रमंडलों में 21 जनवरी से सम्मेलन आयोजित करेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

दास ने कहा, ‘‘ हमने 21 जनवरी से सभी नौ प्रमंडलों में सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है, जहां मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलूंगा। प्रमंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने के बाद, पार्टी जिलों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग