लाइव न्यूज़ :

बिहार में कांग्रेस को झटका, दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे ने थामा जदयू का दामन

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2021 16:32 IST

सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश के कांग्रेस छोड़ने के कयास काफी पहले से लगाए जा रहे थे. कांग्रेस नेता शम्भू सिंह पटेल और प्रयाग सिंह कुशवाहा ने भी जदयू का दामन थामा है.

Open in App

पटना: कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने रविवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली. इसके साथ ही कांग्रेस नेता शम्भू सिंह पटेल और प्रयाग सिंह कुशवाहा ने भी जदयू का दामन थाम लिया. 

इस बात के कयास पहले से लगाए जा रहे थे. पार्टी में शामिल होने के बाद स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश, शम्भू सिंह पटेल और प्रयाग सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री आवास गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की.

कांग्रेस के रवैये से नाराज था परिवार

हाल ही में सदानंद सिंह का निधन हुआ है. दरअसल पिता सदानंद सिंह की बीमारी के वक्‍त ही उनके बेटे और समर्थकों ने कांग्रेस नेतृत्‍व के व्‍यवहार पर नाराजगी जताई थी. उनका कहना था कि दिग्‍गज कांग्रेसी नेता के बीमार होने की जानकारी के बावजूद पार्टी आलाकमान से कोई मदद मिलना तो दूर कोई बड़ा नेता उन्‍हें देखने तक नहीं गया. जबकि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़कर उनके इलाज की व्‍यवस्‍था की और हमेशा हाल-चाल लेते रहे. 

पिछला चुनाव हारे थे शुभानंद मुकेश

शुभानंद मुकेश ने कांग्रेस के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव अपने पिता की पारंपरिक सीट कहलगांव से लडा था. लेकिन भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने उन्हें 42,893 वोट से हराया था. शुभानंद के पिता सदानंद सिंह ने नौ बार कहलगांव विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. यह सीट कांग्रेस का गढ माना जाता था. 

समय के साथ हालांकि सदानंद सिंह भी कांग्रेस में अलग-थलग पड़ते दिखने लगे थे. उन्होंने पर अपने अंतिम वक्त तक कांग्रेस का दामन नही छोड़ा था.

टॅग्स :बिहार समाचारकांग्रेसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर