लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता ने पार्टी और पद छोड़ा, कहा-मुझे कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2019 18:37 IST

विनोद शर्मा ने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने को न केवल गलत बताया बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए. विनोद शर्मा ने राहुल गांधी को इस्तीफा भेजते हुए लिखा कि मुझे कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है.

Open in App

बिहार में कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. शर्मा ने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने को न केवल गलत बताया बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए. विनोद शर्मा ने राहुल गांधी को इस्तीफा भेजते हुए लिखा कि मुझे कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है. 

विनोद शर्मा ने अपने इस्तीफे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कार्यकर्ताओं के भावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया. शर्मा पिछले तीस वर्षों से कांग्रेस से जुड़े रहे थे और वह छात्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे. पार्टी में महासचिव के तौर पर भी उन्होंने काम किया और लगातार प्रवक्ता के पद पर भी रहे.

 

उनको हाल में ही कांग्रेस की जम्बो कमिटी में प्रवक्ता पद पर फिर से लाया गया था. उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पर भी गंभीर सवाल खड़े किये और एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना शर्मनाक बताया. 

विनोद शर्मा ने पत्र में एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने को सेना को मनोबल तोड़ने वाला बताया और कहा कि ऐसे ही कारणों से कांग्रेस की स्थिति बुरी हो रही है और लोग कांग्रेस को पकिस्तानी का एजेंट समझने लगे हैं.

विनोद शर्मा ने कहा कि मेरे लिए पार्टी से ऊपर देश है और देश ही सभी मुद्दों से उपर और सर्वोपरि है. शर्मा ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में लिखा है कि इससे लोग कांग्रेस को पकिस्तानी का एजेंट समझने लगे हैं. 

टॅग्स :बिहारकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां