राहुल गांधी जी आप कभी सुधरने वाले नहीं हैं, भगवान आपका भला करेगा?, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- आप गलत चश्मा लगाकर घूम रहे

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2026 14:55 IST2026-02-25T14:54:56+5:302026-02-25T14:55:51+5:30

एआई समिट में जिस तरीके से आपके कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया, क्या वह देशद्रोही नहीं है? पूरे दुनिया के सामने भारत की इज्जत आप लोगों ने गंवा दी।

bihar congress Rahul Gandhi ji never improve God bless you Union Minister Lallan Singh said roaming around wearing wrong glasses | राहुल गांधी जी आप कभी सुधरने वाले नहीं हैं, भगवान आपका भला करेगा?, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- आप गलत चश्मा लगाकर घूम रहे

file photo

Highlightsआप गलत चश्मा लगाकर घूम रहे हैं, इसीलिए आपको यह सब दिखाई नहीं देगा।ललन सिंह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा को अपने में सुधार लाइए। सुधार लाइएगा तो आपका भला होगा लेकिन आप तो सुधार लाने वाले में से हैं नहीं।

पटनाः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को तानाशाही प्रवृत्ति बताये जाने पर केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी आप कभी सुधरने वाले नहीं हैं। भगवान आपका भला करेगा। ललन सिंह ने यह भी कहा कि आप (राहुल गांधी) प्रधानमंत्री पर हमला करते हैं। प्रधानमंत्री देश का हित देख रहे हैं। देश के हित में फैसला ले रहे हैं, इसीलिए भारत का विकास हो रहा है। लेकिन आपको इससे मतलब है नहीं। आप गलत चश्मा लगाकर घूम रहे हैं, इसीलिए आपको यह सब दिखाई नहीं देगा।

आपकी आदत ही खराब है। ललन सिंह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा को अपने में सुधार लाइए। सुधार लाइएगा तो आपका भला होगा लेकिन आप तो सुधार लाने वाले में से हैं नहीं। उन्होंने कहा कि एआई समिट में जिस तरीके से आपके कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया, क्या वह देशद्रोही नहीं है? पूरे दुनिया के सामने भारत की इज्जत आप लोगों ने गंवा दी।

जो आपके कार्यकर्ताओं ने किया वह देशद्रोह है, यह आपको मानना पड़ेगा। आपको माफी मांगनी चाहिए। लेकिन आप तो माफी मांगने वाले नहीं है और सुधरने वाले भी नहीं हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है।

मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘कंप्रोमाइज्ड पीएम’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। उन्होंने यह भी लिखा कि अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा और हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा।

इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और आईवायसी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।

Web Title: bihar congress Rahul Gandhi ji never improve God bless you Union Minister Lallan Singh said roaming around wearing wrong glasses

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे