लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने अब RJD से अलग होने के दिए संकेत 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2019 20:15 IST

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजद के अंदर जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसके मुताबिक अगर कांग्रेस उससे अलग होती है तो राजद के कई बडे़ नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव जैसे नेता बहुत जल्द कांग्रेस के साथ जुड़ने का ऐलान कर सकते हैं.लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर एनडीए को 39 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और गठबंधन के पास केवल एक सीट ही आई थी.

लोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस को राजग के हाथों मिली करारी हार का असर अब महागठबंधन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. एक ओर जहां राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपनी ही पार्टी के नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड रहा है, तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अब राजद से अलग होने के संकेत दे दिए हैं. 

बताया जाता है कि कांग्रेस बिहार में राजद से अलग राजनीतिक भविष्य तलाशने की कोशिश में लग गई है. हाल में हुए लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर एनडीए को 39 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और गठबंधन के पास केवल एक सीट ही आई थी. खास बात यह है कि इस एक सीट पर भी जनता ने राजद के नेता पर नहीं कांग्रेस के प्रत्याशी पर भरोसा दिखाया. उल्लेखनीय है कि किशनगंज सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है. अभी तक के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब आरजेडी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है. कांग्रेस की ओर से हाल ही में एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पिछले कुछ चुनावों पर नजर डालें तो राजद के साथ रहकर कांग्रेस को किसी भी तरह का कोई फायदा नहीं हुआ है. राजद के साथ जुड़ने से कांग्रेस को नुकसान हुआ और उसका अपना जनाधार भी खत्म हो गया है.

कांग्रेस का मानना है कि अगर बिहार में वह राजद से अलग हो जाती है, तो मुस्लिम वोटर उसकी ओर खिसक जाएंगे. लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजद के अंदर जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसके मुताबिक अगर कांग्रेस उससे अलग होती है तो राजद के कई बडे़ नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. कयास लगाया जा रहा है कि पप्पू यादव जैसे नेता बहुत जल्द कांग्रेस के साथ जुड़ने का ऐलान कर सकते हैं. इसके साथ कांग्रेस, कीर्ति झा आजाद, तारीक अनवर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बडे़ चेहरों को सामने रखकर अपनी खोई साख वापस पा सकती है.

टॅग्स :तेजस्वी यादवराहुल गांधीकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह