Bihar CM Oath Ceremony: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र बने मंत्री
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2025 12:40 IST2025-11-20T11:02:20+5:302025-11-20T12:40:25+5:30
Bihar CM Oath Ceremony Live: संतोष कुमार सुमन हम के मंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि रालोद से दीपक प्रकाश भी मंत्रिमंडल के सदस्य होंगे। आपको बता दें कि हम संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार हैं और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक हैं और अभी विधायक भी नहीं हैं।

Bihar CM Oath Ceremony Live
पटनाः नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले नए बिहार मंत्रिमंडल में एनडीए के सहयोगी दलों, हम, लोजपा (रालोद) और रालोद को प्रतिनिधित्व मिला। लोजपा (रालोद) से संजय कुमार (पासवान) और संजय सिंह मंत्री पद की शपथ ली। संतोष कुमार सुमन हम के मंत्री पद की शपथ ली, जबकि रालोद से दीपक प्रकाश भी मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। आपको बता दें कि हम संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार हैं और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक हैं और अभी विधायक भी नहीं हैं।
#WATCH | Nitish Kumar greets Prime Minister Narendra Modi after taking oath as the Chief Minister of Bihar for the 10th time at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/toCJx5ac0H
— ANI (@ANI) November 20, 2025
#WATCH | BJP's Samrat Choudhary greets Prime Minister Narendra Modi after taking oath as state minister in Bihar cabinet at the oath ceremony being held at Patna's Gandhi Maidan.
(Source: DD News) pic.twitter.com/qrpTbxxh9r— ANI (@ANI) November 20, 2025
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार ने भारत के संविधान की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।
भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।