लाइव न्यूज़ :

बिहार सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी के हुआ निधन, मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार ने लिखा- प्यारी नानी मां के देहांत से मन व्यथित...

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2025 15:37 IST

पुत्र निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सहित कई मंत्री और नेता भी मौजूद रहे। अपनी नानी के निधन से शोकाकुल निशांत ने सोशल मिडिया पर लिखा कि "प्यारी नानी मां के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार की शाम 6:40 बजे उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी भावुक नजर आए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बांस घाट पर किया गया। वहीं जनार्दन घाट पर अस्थि विसर्जन गंगा नदी में किया गया। विद्यावती देवी के छोटे पुत्र और नीतीश कुमार के साले छोटू कुमार ने कर्म कांड के विधान किये और गंगा नदी में अस्थि कलश विसर्जित किया। वह 90 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। विद्यावती देवी को कल पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की शाम 6:40 बजे उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी भावुक नजर आए। उनके साथ पुत्र निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सहित कई मंत्री और नेता भी मौजूद रहे। अपनी नानी के निधन से शोकाकुल निशांत ने सोशल मिडिया पर लिखा कि "प्यारी नानी मां के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है।

वे न केवल एक नानी थीं, बल्कि एक प्यार भरी छांव थीं, जिनकी कहानियां, दुलार और मुस्कान हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। आपने मुझे प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया। मैं वादा करता हूं कि आपकी सीख को कभी नहीं भूलूंगा। आप जहां भी हैं, खुश रहें और हमें आशीर्वाद दें। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे"।

विनम्र श्रद्धांजलि...ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन करीब सात साल पहले हुआ था। कृष्णनंदन सिन्हा और विद्यावती देवी की पुत्री मंजू सिन्हा से नीतीश कुमार का विवाह हुआ। पेशे से शिक्षक कृष्णनंदन सिन्हा की बेटी मंजू सिन्हा भी शिक्षिका रही।

मंजू सिन्हा का निधन मई 2007 में 53 वर्ष की आयु में हुआ था। नीतीश और मंजू का विवाह 1973 में हुआ था। उस समय मंजू एक सरकारी हाई स्कूल में शिक्षिका थीं। 1990 के दशक की शुरुआत में जब नीतीश वीपी सिंह सरकार में शामिल हुए, तब उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल में भी कुछ समय के लिए पढ़ाया था। नीतीश-मंजू दम्पत्ति की एक मात्र संतान निशांत हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित