लाइव न्यूज़ :

नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने के अटकलों के बीच सीएम नीतीश कुमार ने कहा- ‘मैं उनसे बात करूंगा’

By भाषा | Updated: January 22, 2023 08:14 IST

‘असंतुष्ट’ उपेंद्र कुशवाहा पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि “हर किसी को अपना रास्ता तय करने का अधिकार है। कुशवाहा एक नहीं कई बार अलग हो चुके हैं और फिर वापस आए हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘असंतुष्ट’ उपेंद्र कुशवाहा के बारे में बोला है।उन्होंने कहा है कि ‘मैं उनसे बात करूंगा’।आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने के अटकलों के बीच सीएम का यह बयान सामने आया है।

पटना: उपेंद्र कुशवाहा के जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) छोड़ने की अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि वह अपने अहम राजनीतिक सहयोगी कुशवाहा से बात करेंगे। आपक बता दें कि पार्टी से ‘असंतुष्ट’बताए जा रहे कुशवाहा जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) छोड़ सकते हैं। 

“जरा उपेंद्र कुशवाह को कहिए कि हमसे बात कर लें।”-बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

ऐसे में कुमार से जब कुशवाहा के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “जरा उपेंद्र कुशवाह को कहिए कि हमसे बात कर लें।”जदयू नेता कुमार गया जिले में कुशवाहा को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कुशवाहा जदयू के संसदीय बोर्ड के प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा

गया में अपनी ‘समाधान यात्रा’के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, “हर किसी को अपना रास्ता तय करने का अधिकार है। कुशवाहा एक नहीं कई बार अलग हो चुके हैं और फिर वापस आए हैं।” मामले में कुमार ने आगे कहा कि “उनकी फिलहाल तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें वापस आने दें। मैं उनसे बात करूंगा।”

भाजपा में शामिल होने की लगाई जा रही है अटकलें

गौरतलब है कि कुशवाहा की दिल्ली स्थित एम्स में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। कुशवाहा ने दो साल पहले अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का विलय जदयू में कर दिया था। इसके बाद उन्हें जदयू के संसदीय बोर्ड का प्रमुख बनाया गया और वह विधान परिषद के सदस्य भी बने। 

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया