लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने लगाई DGP की क्लास, कहा- सिर्फ ताली ही न बजवाएं, कानून व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित करें

By भाषा | Updated: March 7, 2019 03:20 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने बारे में कहा कि वे इसलिए हाथ जोडे़ रहते हैं कि हमको पब्लिसीटी नहीं चाहिए। आज पब्लिसीटी मिलेगी तो कल तो नष्ट होना ही होना है। पक्का नष्ट हो जाईएगा।

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से पुलिस महानिदेशक :डीजीपी: गुप्तेश्वर पांडेय को सुर्खियों में रहने के बजाए राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने का सुझाव दिया है।

पटना के अधिवेशन भवन में बुधवार को 3226.50 करोड़ रुपए की सात विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण, शिलान्यास एवं कार्यारंभ करते हुए नीतीश ने कहा कि मीडिया में वारदात और दुर्घटनाओं के बारे में जो बातें हैं उसे देखना पुलिस का काम है, हमलोग तो उसके बारे में पुलिस बल को और यहां बैठे वरीय पदाधिकारियों से पूछ और कह सकते हैं कि ऐसे करिए।

उन्होंने कार्यक्रम को पुलिस महानिदेशक द्वारा संबोधित किए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा,‘‘मीडिया वाले आपको बढ़िया पब्लिसिटी दे रहे हैं लेकिन काम में कमी आएगी तो चार पांच महीने के बाद वे आपको ध्वस्त कर देंगे । अगर मीडिया आपको फ्रंट पेज पर लाया तो पक्का जानिए कि आप अंदर जाने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा कि अच्छे काम को कोई कैसे नजर अंदाज कर सकता है । हम यही कहेंगे कि ताली बजवाने से अच्छा है कि गंभीरतापूर्वक अमल करना और काम करना। हमारी यही अपेक्षा है ।

नीतीश ने अपने बारे में कहा कि वे इसलिए हाथ जोडे़ रहते हैं कि हमको पब्लिसीटी नहीं चाहिए । आज पब्लिसीटी मिलेगी तो कल तो नष्ट होना ही होना है । पक्का नष्ट हो जाईएगा ।

उन्होंने बेली रोड की घटना का जिक्र करते हुए कहा,‘‘बताइए गजब हालात हो गए हैं। कल मैं जब रात को इनकम टैक्स गोलंबर की तरफ से लौट रहा था तो एक कार रॉंग साइड से घुस गई। यह सब देखना तो आप लोगों का ही काम है। हम तो सिर्फ सलाह ही दे सकते हैं। करना तो आप लोगों को ही है। नहीं तो वहीं मीडिया आपकी पोल खोल देगी।’’ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राज्य के मंत्री नंद किशोर यादव और विजेंद्र प्रसाद यादव और मुख्य सचिव दीपक कुमार उपस्थित थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया