नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2026 14:20 IST2026-03-30T14:19:07+5:302026-03-30T14:20:48+5:30

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार के लिए काम किया और हर वर्ग के लोगों के साथ उनका विशेष जुड़ाव रहा।

bihar cm Nitish Kumar resigns An irreparable loss Bihar's politics and government everyone's eyes moist | नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

file photo

Highlightsअपना इस्तीफा सौंपा, जिसे सभापति ने स्वीकार कर लिया है।बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति है।मन में भी उनके प्रति सम्मान और भावनाएं हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिए जाने के बाद अब उनकी भूमिका अब केंद्र की राजनीति में दिखने वाली है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देने वाले हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में भावुक माहौल देखने को मिल रहा है। जदयू नेताओं और सरकार के कई मंत्रियों ने इसे राज्य के लिए बड़ा नुकसान बताया है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह संवैधानिक अनिवार्यता थी कि वे विधान परिषद की सदस्यता छोड़ें। इसी क्रम में उन्होंने आज अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे सभापति ने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जाना बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो यह चाहता हो कि वे बिहार से जाएं। जो लोग राजनीतिक रूप से उनके साथ नहीं भी रहे, उनके मन में भी उनके प्रति सम्मान और भावनाएं हैं। जिन लोगों ने कभी उनका साथ नहीं दिया आज उनके जाने से सभी की आंखें नम है।

वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार के लिए काम किया और हर वर्ग के लोगों के साथ उनका विशेष जुड़ाव रहा। उन्होंने कहा कि एक छोटे कर्मचारी से लेकर मंत्री तक, हर किसी के प्रति उनका व्यवहार अलग और सकारात्मक रहा। वे निस्वार्थ भाव से सिर्फ राज्य और जनता के लिए काम करने वाले नेता हैं।

ऐसा नेता न पहले मिला है और न आगे मिलेगा। अशोक चौधरी ने कहा कि उनके जाने के बाद सदन की कार्यवाही में उनकी कमी साफ महसूस होगी। उनका डांटना, समझाना और मंत्रियों का संरक्षण करना, यह सब याद आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और बिहार एनडीए उनसे यह अपेक्षा करता है कि आगे भी बिहार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।

जबकि जदयू नेता एवं विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि वे साल 2006 से नीतीश कुमार के साथ जुड़े हैं और उनके नेतृत्व में लगातार काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए भावुक क्षण है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वे पूरी तरह दूर हो जाएंगे। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में आगे भी काम चलता रहेगा। सभी नेताओं ने कहा कि यह निर्णय स्वयं नीतीश कुमार का है।

उनका सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि, उनके जाने से जो खालीपन बनेगा, उसे भर पाना आसान नहीं होगा। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि एनडीए का जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में उनके सिद्धांतों को उनके क्रियाकलापों को आगे बढ़ाएगा।

Web Title: bihar cm Nitish Kumar resigns An irreparable loss Bihar's politics and government everyone's eyes moist

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे