लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी से कोई समझौता नहीं, सीएम नीतीश बोले- कानून को सफल बनाने के लिए सब कुछ करेंगे, विपक्ष पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2021 19:57 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि पुलिस सूचना मिलने पर हर जगह जांच को जायेगी. होटल में भी जांच होगी, भले ही वहां शादी की पार्टी क्यों न हो? 

Open in App
ठळक मुद्देहमने 2015 में ही तय कर लिया था कि शराबबंदी लागू करेंगे. बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस की तरफ से लिए जा रहे कदम को सही ठहराया.नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू करने से लोगों में खुशी है.

पटनाः नशा मुक्ति दिवस पर बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर सवाल उठाने वालों पर जमकर बरसे. उन्होंने अधिकारियों को सख्त अंदाज में कहा कि पटना में शराब पर कंट्रोल करें, पूरा बिहार नियंत्रण में होगा.

 

उन्होंने कहा कि हमने 2015 में ही तय कर लिया था कि शराबबंदी लागू करेंगे. मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि पुलिस सूचना मिलने पर हर जगह जांच को जायेगी. होटल में भी जांच होगी, भले ही वहां शादी की पार्टी क्यों न हो? नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव और डीजीपी को कहा कि आज जो लोग शपथ लिये हैं, वो कागज पढे़ हैं या नहीं या सिर्फ खडे़ हो गये हैं? इसकी भी जांच करवाइए.

आपलोग इसको दिखवाइए. शपथ लेने पर मन में भावना तो आती ही है. आपलोग देखिए कि कागजवा पढ़ा है कि नहीं? उन्होंने बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस की तरफ से लिए जा रहे कदम को सही ठहराया. मुख्यमंत्री ने पटना में दुल्हन के कमरे के अंदर पुलिस की छापेमारी पर सवाल खडे़ करने वालों को अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई गड़बड़ करेगा तो छापेमारी जरूर होगी, महिला है तो जांच नहीं होगी, ऐसा नहीं होगा.नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू करने से लोगों में खुशी है.

2016 में हमने आज के दिन 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था. हम तो शुरू से कह रहे हैं कि कोई भी काम करियेगा,100 फीसदी लोग उसे स्वीकार नहीं कर सकते. कुछ न कुछ तो गड़बड़ करेगा ही. चंद लोग गड़बड़ी करेंगे ही. लेकिन गड़बड़ करने वाले लोग धीरे-धीरे खत्म होंगे. हमने 9 बार शराबबंदी की समीक्षा की है.

इसबार तो जहरीली शराब से और भी ज्यादा मौत हुई है. 2018 में भी जहरीली शराब से मौत हुई थी. तब हमने कई आदेश दिया था और कार्रवाई भी की थी. शराब पीने की वजह से सड़क दुर्घटना होती है. हम विद्यार्थी जीवन से ही यह बात सुनते आये हैं. डब्लूएचओ की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि 27 फीसदी सड़क दुर्घटना शराब पीकर गाड़ी चलाने से होती है. शराब पीने से शरीर में कई गंभीर बीमारी होती है. कोई लागू करे या न करे लेकिन हमने शराबबंदी कानून को लागू कर दिया है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया