हम लोग 202, आप लोग कितने हैं?, बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए, आपलोग कभी कोई काम किए क्या?, बिहार विधानसभा में राजद-कांग्रेस पर बरसे नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2026 16:24 IST2026-02-24T16:23:16+5:302026-02-24T16:24:09+5:30

हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे विधायकों को देख विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मार्शल को तख्तियां हटाने का आदेश दिया, जिसके बाद मार्शल और विधायकों के बीच पोस्टर छीनने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई।

bihar cm Nitish Kumar lashed out RJD-Congress Assembly We are 202 how many you there Don't make unnecessary noise you ever done any work | हम लोग 202, आप लोग कितने हैं?, बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए, आपलोग कभी कोई काम किए क्या?, बिहार विधानसभा में राजद-कांग्रेस पर बरसे नीतीश कुमार

file photo

Highlightsविपक्षी सदस्य लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए सदन के वेल में पहुंच गए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जगह से खड़े हुए और कहा कि हम लोग 202 हैं।आप लोग बैठिए चुपचाप, आप लोग कितना हो गए हैं जरा देखिए।

पटनाःबिहार विधानसभा में मंगलवार को सदन में उस वक्त भारी हंगामा देखने को मिला, जब विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने चौकीदार की पिटाई का मामला उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान विपक्षी सदस्य लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए सदन के वेल में पहुंच गए।

हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे विधायकों को देख विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मार्शल को तख्तियां हटाने का आदेश दिया, जिसके बाद मार्शल और विधायकों के बीच पोस्टर छीनने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि इस दौरान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जगह से खड़े हुए और कहा कि हम लोग 202 हैं।

आप लोग कितने हैं ...बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए आपलोग कभी कोई काम किए हैं क्या? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि बिना मतलब की बातें नहीं करनी चाहिए। ने विपक्षी सदस्यों के तरफ भाई वीरेंद्र और कुमार सर्वजीत को इशारा करते हुए कहा कि आप लोग बैठिए चुपचाप, आप लोग कितना हो गए हैं जरा देखिए।

इसी दौरान जब राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोलने लगे तो मुख्यमंत्री ने उन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार लगातार विपक्ष की बात सुनती है, लेकिन बेवजह आरोप लगाने से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप बेमतलब का नहीं बोलिए बैठिए चुपचाप। हम तो बैठे रहते हैं आप लोगों का सुनते रहते हैं।

अब आप लोग ऐसे बोल रहे हैं, यह कोई तरीका है। आप लोग कितना काम किए, पहले कितना काम होता था वह भी बताइए? इसके बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक दो बार तो आप लोगों को गलती से हम अपने साथ रखे। लेकिन आप लोग इधर-उधर करने लगे तो हम लोगों ने सोचा अब साथ नहीं रहना है, अब कभी हम आप लोगों को माफ नहीं करेंगे।

आपकी सरकार ने कभी कोई काम किया है क्या? अरे आपकी सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया है। जो भी काम हुआ है वह हमारे समय में हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगातार इस एक्शन को लेकर उनके बगल की सीट पर बैठे संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी उनको यह कहते हुए नजर आए कि अब आप बैठ जाइए हो गया, अब मत बोलिए उसके बाद भी मुख्यमंत्री अपनी बात कह रहे थे।

हालांकि विपक्ष के विधायकों ने हंगामा बंद किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी जगह पर बैठ गए। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार की ओर से यह भी संकेत दिया गया कि मामले की जांच कराई जाएगी और अगर कहीं किसी स्तर पर अत्यधिक बल प्रयोग हुआ है तो उसकी समीक्षा की जाएगी।

हालांकि, विपक्ष इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखा और उसने प्रभावित दफादारों व चौकीदारों को मुआवजा देने की मांग की। हंगामे के दौरान जब विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने और संसदीय कार्य मंत्री की बात सुनने को कहा तो विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें धमकी दे रही है।

इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार धमकी नहीं दे रही, बल्कि अपना पक्ष रख रही है। संसदीय कार्य मंत्री ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसी भी संगठन के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं करना चाहती। मंत्री ने कहा कि अगर सरकार अधिकारों को रोकना चाहती, तो प्रदर्शन की अनुमति ही नहीं दी जाती। वहीं, हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही।

Web Title: bihar cm Nitish Kumar lashed out RJD-Congress Assembly We are 202 how many you there Don't make unnecessary noise you ever done any work

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे