बिहारः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह की टीम से केसी त्यागी बाहर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, 22 महासचिव और 7 सचिव बनाए

By एस पी सिन्हा | Published: March 21, 2023 05:55 PM2023-03-21T17:55:39+5:302023-03-21T17:57:05+5:30

केसी त्यागी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दूरी बढ़ गई थी। कमेटी में जगह नहीं मिली। केसी त्यागी ने कहा कि हम तो मना कर चुके थे।

Bihar cm nitish kumar jdu KC Tyagi out JDU president Lalan Singh's team announcement 22 general secretaries and 7 secretaries | बिहारः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह की टीम से केसी त्यागी बाहर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, 22 महासचिव और 7 सचिव बनाए

केसी त्यागी ने कहा कि हम तो मना कर चुके थे।

Highlightsआरसीपी सिंह के समय में ही हमने अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी।पूर्व विधायक राजीव रंजन को महासचिव के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। हर्षवर्धन और राज सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

पटनाः जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से गायब कर दिया है। दरअसल, ललन सिंह ने अपनी कमिटी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। उसमें मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि नई कमिटी में 22 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। लेकिन पुरानी टीम में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पद पर रहे केसी त्यागी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बताया जाता है कि हाल दिनों में केसी त्यागी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दूरी बढ़ गई थी। लिहाजा इस बार उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में जगह नहीं मिली।

राष्ट्रीय कमेटी में जगह नहीं मिलने पर केसी त्यागी ने कहा कि हम तो मना कर चुके थे। काफी पहले ही हमने नीतीश कुमार को बता दिया था कि अब वे कमेटी में नहीं रहेंगे। आरसीपी सिंह के समय में ही हमने अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की तरफ से जारी की गई सूची में रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी, संजय झा, गिरधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, रामसेवक सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दसई चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी, आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन, राजकुमार शर्मा को महासचिव बनाया गया है।

वहीं पूर्व विधायक राजीव रंजन को महासचिव के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि धनंजय सिंह यूपी के पूर्व सांसद को भी महासचिव बनाया गया है। वहीं कमर आलम, हरीश चंद्र पाटिल, अशफाक अहमद, इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन और राज सिंह मान को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि सात नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। सचिव की सूची में रविंद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार शामिल हैं, वहीं सांसद आलोक कुमार सुमन को ट्रेजरर बनाया गया है।

Web Title: Bihar cm nitish kumar jdu KC Tyagi out JDU president Lalan Singh's team announcement 22 general secretaries and 7 secretaries

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे