बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में बांका जिले में किया बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का उद्घाटन

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2025 16:09 IST2025-02-02T16:09:15+5:302025-02-02T16:09:15+5:30

करीब दस एकड़ तीस डिसमिल के एरिया मे बने इस स्मार्ट विलेज में सरकार द्वारा 164 भूमिहीन परिवारों को जमीन के साथ घर बनाकर एवं सभी बुनियादी सुविधायें दी जाएगी।

Bihar: CM Nitish Kumar inaugurated Bihar's first smart village in Banka district during Pragati Yatra | बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में बांका जिले में किया बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का उद्घाटन

बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में बांका जिले में किया बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का उद्घाटन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में रविवार को बांका जिला पहुंचे, जहां जिले के रजौन प्रखंड के बाबरचक गांव के पास बने बिहार के पहले स्मार्ट विलेज़ का उद्घाटन किया। करीब दस एकड़ तीस डिसमिल के एरिया मे बने इस स्मार्ट विलेज में सरकार द्वारा 164 भूमिहीन परिवारों को जमीन के साथ घर बनाकर एवं सभी बुनियादी सुविधायें दी जाएगी। पहले चरण में 65 परिवारों क़ो मकान दे दिया जा चुका है। उस आवास के लाभुकों से मुख्यमंत्री मिले। जिसका मुख्यमंत्री लोकार्पण किया। स्मार्ट विलेज में बने नवसृजित विद्यालय मुख्यमंत्री गए जहां बच्चों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों के द्वारा किये जा रहे विभिन्न स्टालों का जायजा लिया। स्मार्ट गांव में बने आवास की व्यवस्था मुख्यमंत्री ने देखी। 

वहीं, मुख्यमंत्री ने स्मार्ट विलेज में बने ग्रामीण हाट परिसर में जीविका दीदियों के दर्जनभर से अधिक स्टॉल का निरीक्षण किया। बांका में जीविका के द्वारा बन रही चीजों के बारे में भी मुख्यमंत्री ने जाना। मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली के तहत बनाए गए तालाब का अवलोकन किया। वहां मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने उन्नति ग्राम से जुड़ा मैप मुख्यमंत्री को दिखाया। 

मुख्यमंत्री ने तालाब किनारे पौधारोपण भी किया। वहां से निकलकर उन्नति ग्राम में बने खेल मैदान पहुंचे। जहां मंदार महोत्सव में विजेता टीम के खिलाड़ियों से औपचारिक मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने बांका जिले को मुख्यमंत्री ने 362 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 178 योजनाओं की सौगात दी। 

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ओढनी डैम में बने रिसॉर्ट का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल की चाबी सौंपी। जीविका समूह को लोन का चेक प्रदान किया। पीएम आवास के लाभुकों को भी मुख्यमंत्री ने उनके घरों की चाबी सौंपी। मनरेगा पार्क कैफेटेरिया व पार्किंग का सीएम ने शिलान्यास किया। 

जलक्रीडा के लिए 30 बोटों को हरी झंडी देकर रवाना किया। अमरपुर प्रखंड के राजपुर मौजा में मेडिकल कॉलेज की जमीन का अवलोकन भी किया। वहीं समाहरणालय में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक किया।

Web Title: Bihar: CM Nitish Kumar inaugurated Bihar's first smart village in Banka district during Pragati Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे