2005-2026?, किसी के घर में होली नहीं मनाई गई, जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूटकर रो पड़े?, हम हर हाल में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 12:36 IST2026-03-05T12:26:47+5:302026-03-05T12:36:06+5:30

बिहार की जनता और बिहार के कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से नीतीश कुमार को 2025-30 के कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है... बीच में छोड़कर नहीं जाना चाहिए...

bihar cm nitish kumar Holi not celebrated anyone's house JDU leader Rajiv Ranjan Patel burst tears want make Nitish Kumar Chief Minister any cost video | 2005-2026?, किसी के घर में होली नहीं मनाई गई, जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूटकर रो पड़े?, हम हर हाल में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते, वीडियो

file photo

Highlightsहम हर हाल में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।बिहार की बागडोर किसी और के हाथों में नहीं जाने देना चाहते।नीतीश कुमार को वोट दिया था और वे चाहती हैं कि वे मुख्यमंत्री बने रहें।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को घोषणा की कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। कुमार 2005 में मुख्यमंत्री बने थे और तब से संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूटकर रो पड़े और बोले कि नीतीश कुमार के अलावा कोई और स्वीकार्य नहीं है। एक अन्य जेडीयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबर से, किसी के घर में होली नहीं मनाई गई। न तो जेडीयू ने और न ही बिहार की जनता ने होली मनाई। हमारी होली बर्बाद हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "हम हर हाल में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

बिहार की जनता और बिहार के कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से नीतीश कुमार को 2025-30 के कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है... बीच में छोड़कर नहीं जाना चाहिए... हम बिहार की बागडोर किसी और के हाथों में नहीं जाने देना चाहते।" महिला कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी संख्या में नीतीश कुमार को वोट दिया था और वे चाहती हैं कि वे मुख्यमंत्री बने रहें।

Web Title: bihar cm nitish kumar Holi not celebrated anyone's house JDU leader Rajiv Ranjan Patel burst tears want make Nitish Kumar Chief Minister any cost video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे