जहां जाना चले जाएं, हम रोकने वाले नहीं, सीएम नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा को दिया दो टूक जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2023 17:48 IST2023-02-10T17:47:08+5:302023-02-10T17:48:53+5:30

बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा किे जदयू ने उपेंद्र कुशवाहा को पूरा सम्मान दिया है।

bihar CM Nitish Kumar gave blunt answer Upendra Kushwaha Wherever we go we are not going to stop patna jdu | जहां जाना चले जाएं, हम रोकने वाले नहीं, सीएम नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा को दिया दो टूक जवाब

सीएम नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा को दिया दो टूक जवाब।

Highlightsमुझे ऐसा लगता है कि उनका एलाइनमेंट कहीं और हो गया है। जदयू संसदीय बोर्ड के सदस्य रहे उपेंद्र कुशवाहा ने बगावती तेवर अपना लिया है। नीतीश कुमार पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं।

पटनाः जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बिहार में सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है। उपेंद्र कुशवाहा के बगावती तेवर को लेकर चर्चा गरम है कि वह जल्द ही किनारा कर सकते हैं। इस बीच अब एक बार फिर से इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कहा है कि कुशवाहा को जहां जाना है चले जाएं हम उनको रोकने वाले नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा किे जदयू ने उपेंद्र कुशवाहा को पूरा सम्मान दिया है। वो आज बोल रहे हैं कि उनको मैंने बुलाया था, जबकि हमने उनको उनके निवेदन पर पार्टी में दोबारा लिया था।

लेकिन अब मुझे ऐसा लगता है कि उनका एलाइनमेंट कहीं और हो गया है। इसलिए वे जहां जाना चाहे वहां जाएं। बता दें कि जदयू संसदीय बोर्ड के सदस्य रहे उपेंद्र कुशवाहा ने बगावती तेवर अपना लिया है। वो लगातार नीतीश कुमार पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह से भी सवाल किया और कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि राजद से कितने में डील हुई है। इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार को भी आईना दिखाने की कोशिश की। कुशवाहा ने कहा कि जदयू नीतीश कुमार की नहीं, शरद यादव की पार्टी थी। वरिष्ठ समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस ने आशीर्वाद स्वरूप नीतीश को समता की कमान सौंपी थी, जो 2003 में जदयू में विलीन हो गई। अब यह किसी व्यक्ति की नहीं, लाखों-करोड़ों लोगों की पार्टी है।

Web Title: bihar CM Nitish Kumar gave blunt answer Upendra Kushwaha Wherever we go we are not going to stop patna jdu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे