लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश ने कोरोना के हालात पर जताई चिंता, आगामी समय में सख्ती के दिए संकेत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2021 17:54 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने गुरुवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पटना में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज कोविशील्ड ली.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 21 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1651 पहुंच गई.अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 295171 हो गयी. कोरोना वायरस संक्रमण के जो 4786 नए मामले प्रकाश में आए हैं.

पटनाः बिहार में कोरोना की दूसरी डोज लेने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक लाख से ज्यादा टेस्टिंग हो रही है.

अब टीकाकरण का काम भी बेहद बडे़ पैमाने पर किया जाएगा. बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. पूरा प्रशासन इस काम में लगा है और आपदा विभाग को भी अलर्ट रहने को कहा गया है. कोरोना की दूसरी लहर में लगातार खराब होते हालात मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 17 अप्रैल को राज्‍यपाल फागू चौहान के नेतृत्‍व में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मिले सुझावों के आधार पर परिस्थिति देखते हुए आगे का फैसला किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि स्थिति अगर गंभीर होगी तो हम कोई भी बड़ा कदम उठाएंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई

उन्होंने कहा कि फिलहाल हम लोग एक एक चीज पर नजर रखे हुए हैं. जो भी बाहर से आ रहे हैं, उनका जांच करा रहे हैं. प्रतिदिन कोरोना की जांच को एक लाख से भी अधिक बढाना है. जितना अधिक जांच होगा, उससे इसके फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है.

दूसरी डोज को 4-8 हफ्तों के अंतराल पर लगाने का सुझाव दिया गया

भारत सरकार ने वैज्ञानिक प्रमाणों को देखते हुए, कोविशील्ड की दो डोज के बीच के अंतराल को बढाने की एडवाजरी जारी की है. इसी कारण उन्होंने 31 मार्च की बजाय आज वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है. नई एडवाइजरी के अनुसार कोविशील्ड की पहली डोज के बाद दूसरी डोज को 4-8 हफ्तों के अंतराल पर लगाने का सुझाव दिया गया है.

ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण शुरू हो गया

पहले यह अंतर 4-6 हफ्तों का था. मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों से लगातार विचार-विमर्श होता है. इन सभी मामलों पर विचार किया जा रहा है. लोगों से अपील किया जा रहा है कि मास्क का इस्तेमाल कीजिए, दूरी बनाकर रखें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल कीजिए, अब तो ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण शुरू हो गया है.

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण जांच पर बल दे रही है. जांच को लेकर सरकार की तरफ से लगातार इंतजाम किए जा रहे हैं. इसमें लगतार वृद्धि की जा रही है. सरकार संक्रमण से बचाव तथा जांच व इलाज की तमाम कोशिशें कर रही है.

उन्‍होंने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई दूसरे राज्यों में भी ये महामारी तेज से फैल रही है. वहां बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं. बाहर के राज्यों से जो लोग आना चाहते हैं, वो जल्दी- जल्दी आ जाएं.

बीमार लोगों के अस्पताल को चिन्हित कर बेड भी रिजर्व कराये जा रहे हैं

बिहार आने वाले हर किसी की जांच होगी. आने वाले को नहीं पता होता कि उसे क्या हुआ है? वहीं जो लोग उसके संपर्क में आते हैं उन्हें कोरोना हो जाता है. इसलिए जांच बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेडों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. बीमार लोगों के अस्पताल को चिन्हित कर बेड भी रिजर्व कराये जा रहे हैं.

उन्‍होंने कहा कि सरकार हर विकल्‍प पर विचार कर रही है और इसके लिए हर मोर्चे पर तैयारी की गई है. लॉकडाउन नाइट कर्फ्यू लगाने की बाबत उन्‍होंने कहा कि 17 अप्रैल की बैठक में इन बातों पर विचार किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग खुद बराबर अपना कोरोना संक्रमण का जांच कराते रहते हैं. सभी पत्रकारों के लिए भी टीकाकरण की तैयारी की जा रही है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं