बिहारः सीएम नीतीश अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते, मंत्री सुमन के इस्तीफे के बाद भाजपा ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2023 16:01 IST2023-06-13T15:59:59+5:302023-06-13T16:01:04+5:30

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को यह शपथ लेना पड़ रहा था कि वे नीतीश के साथ हैं, उसके बाद भी मांझी पर विलय के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है।

Bihar CM Nitish Kumar does not respect anyone arrogance after resignation of Minister Santosh Suman BJP taunted | बिहारः सीएम नीतीश अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते, मंत्री सुमन के इस्तीफे के बाद भाजपा ने कसा तंज

भाजपा के साथ सभी दलों की बात बनती रही है।

Highlightsअहंकार के कारण नीतीश कुमार सहयोगी दलों का सम्मान नहीं करते हैं।अगर थोड़ा सा भी स्वाभिमान होगा वह नीतीश कुमार के साथ नहीं रहेगा। भाजपा के साथ सभी दलों की बात बनती रही है।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के द्वारा नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिए जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। संतोष सुमन के इस्तीफे पर भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते हैं।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को यह शपथ लेना पड़ रहा था कि वे नीतीश के साथ हैं, उसके बाद भी मांझी पर विलय के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश की सरकार में दलितों को शोषण किया जा रहा है। अपने अहंकार के कारण नीतीश कुमार सहयोगी दलों का सम्मान नहीं करते हैं।

जिसके पास अगर थोड़ा सा भी स्वाभिमान होगा वह नीतीश कुमार के साथ नहीं रहेगा। वहीं मांझी के एनडीए के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ सभी दलों की बात बनती रही है। बिहार की कोई ऐसी पार्टी नहीं हो जो भाजपा के सहयोग से सत्ता के शीखर तक नहीं पहुंची हो।

राजद हो या जदयू, भाजपा ने सभी का चाणक्य बनकर सहयोग किया। भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सत्ता में सुसाशन लाने की लड़ाई लड़ती है। भाजपा ने हमेशा चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त बनाने का काम किया लेकिन ये नकली चंद्रगुप्त निकले।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करने के बजाए नीतीश ने जंगलराज लाने का काम किया और उसे जनता राज का नाम दे दिया। महागठबंधन की डूबती हुई नाव से जान बचाने के लिए लोग अब भाग रहे हैं। मांझी के पहले भी कई लोगों ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया और अभी बहुत से लोग नीतीश का साथ छोड़ेंगे।

Web Title: Bihar CM Nitish Kumar does not respect anyone arrogance after resignation of Minister Santosh Suman BJP taunted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे