‘काहे चिंता कर रहे हैं, छोड़िए इन सब बातों को', तेजस्वी को सत्ता सौंपे जाने की मांग पर सीएम नीतीश ने कहा...

By एस पी सिन्हा | Published: October 1, 2022 07:13 PM2022-10-01T19:13:24+5:302022-10-01T19:16:38+5:30

बिहारः राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद जेडीयू नेताओं ने आपत्ति जताई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

bihar cm nitish kumar demand hand over power Tejashwi yadav Who are worrying leave all these things | ‘काहे चिंता कर रहे हैं, छोड़िए इन सब बातों को', तेजस्वी को सत्ता सौंपे जाने की मांग पर सीएम नीतीश ने कहा...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता हैं।

Highlightsजदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद पर हमला बोला। उमेश कुशवाहा ने कहा कि जदयू जगदानंद सिंह के बयान को नोटिस नहीं लेती है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री बनने की अभी कोई लालसा नहीं है।

पटनाः राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2023 में बिहार की सत्ता सौंप दिये जाने की सलाह दिये जाने के बाद सियासत गर्मा गई। जगदानंद सिंह के विवादित बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

पटना के मेदांता हॉस्पिटल से बाहर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘काहे चिंता कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा छोड़िए इन सब बातों को। इसके बाद नीतीश कुमार गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। बता दें कि जगदानंद सिंह के बयान के बाद जेडीयू नेताओं ने आपत्ति जताई थी।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा था कि जदयू जगदानंद सिंह के बयान को नोटिस नहीं लेती है। इसबीच तेजस्वी यादव ने राजद नेताओं से अपील करते हुए कहा कि इस तरह विवाद पर जल्द से जल्द रोक लगनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री बनने की अभी कोई लालसा नहीं है। हमारी सबसे बड़ी कोशिश है कि बिहार में विपक्षी ताकतों को रोका जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में वे अच्छा काम कर रहे हैं। किसी भी लोगो को इस तरह की बयानबाजी करने से बचनी चाहिए।

Web Title: bihar cm nitish kumar demand hand over power Tejashwi yadav Who are worrying leave all these things

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे