लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर मामले पर CM नीतीश ने कहा,  आजतक नहीं किया कोई समझौता, जो गड़बड़ करेगा वो अंदर जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2018 18:31 IST

मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म और यौन शोषण मामले के खिलाफ नीतीश सरकार के ऊपर त्वरित एक्शन न लेने के कई सारे आरोप लग रहे हैं।

Open in App

पटना, 05 अगस्त: बिहार में मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म और यौन शोषण मामले पर जारी सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ करेगा वह अंदर जाएगा। उसको बचाने वाला भी नहीं बचेगा। वह भी अंदर जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म और यौन शोषण मामले के खिलाफ नीतीश सरकार के ऊपर त्वरित एक्शन न लेने के कई सारे आरोप लग रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर नीतीश सरकार के ऊपर लगातार हमलावर है। वहीं मीडिया में भी नीतीश सरकार की आलोचना हो रही है कि इतने दिनों से बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों के साथ घिनौना काम होता रहा, मगर सरकार को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

मगर, इस मुद्दे पर आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को इशारों में नीतीश कुमार ने कहा कि ''जरा पॉजिटीव फीड पर भी आप लोग कृपा करके देख लें। एक आध निगेटीव चीज हो गया, उसी को लेकर चल रहे हैं, जो गड़बड़ करेगा, वो अंदर जाएगा। उसको बचाने वाला भी नहीं बचेगा, वो भी अंदर जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि हम किसी को बख्शने वाले नहीं हैं। आज तक नहीं किया है कोई समझौता। बाकि हम ही को गाली देना तो दीजिए। कैसे-कैसे लोगों से गाली दिलवा रहे हैं?''

यहां बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर पहली बार नीतीश कुमार ने चुप्पी तोडी थी। उन्होंने मुजफ्फरपुर कांड पर पहली बार कहा था कि हम इस घटना से शर्मसार हो गये। सीबीआई जांच कर रही है, हाईकोर्ट इसकी मॉनिटिरिंग करें। 

उल्लेखनेय है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का मामला बिहार विधानसभा से लेकर देश की संसद तक में गूंज उठा है। बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका कांड में 44 बच्चियों में से 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हो गई है। इस मामले पर अभी तक विपक्ष का रवैया काफी हमलावर रहा है। वहीं, मुजफ्फरपुर मामले में मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने अब लापरवाही बरतनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक देवेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 

वहीं भोजपुर, मुंगेर, अररिया, मधुबनी और भागलपुर सामाजिक कल्याण विभाग के सहायक निदेशकों को निलंबित किया गया है। जबकि मामले के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :नितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं