लाइव न्यूज़ :

बिहार में लॉकडाउन खत्म पर नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी, शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें, जानें नई गाइडलाइन

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2021 13:03 IST

बिहार में कोरोना लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया है कि अभी भी नाइट कर्फ्यू राज्य में लागू रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना लॉकडाउन खत्म, निजी और सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगेबिहार में नाइट कर्फ्यू अभी शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगादुकानें शाम 5 बजे तक अब खोली जा सकेंगी, फिलहाल नई व्यवस्था एक हफ्ते के लिए

पटना: कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच बिहार में लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा कर दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि लॉकडाउन से राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आई है। साथ ही उन्होंने बताया कि लॉकडाउन भले ही खत्म किया जा रहा है लेकिन नाइट कर्फ्यू राज्य में जारी रहेगा। 

नई व्यवस्था फिलहाल एक हफ्ते के लिए लागू रहेगी। नए गाइडलाइन के अनुसार अब बिहार में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। वहीं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी और निजी कार्यालय खुल सकेंगे। हालांकि इसे केवल 4 बजे तक खोला जा सकेगा। वहीं दुकानें शाम 5 बजे तक अब खुली रह सकेंगे।

नीतीश कुमार ने साथ ही कहा कि अभी शिक्षण कार्य ऑनलाइन किए जा सकेंगे। वहीं निजी वाहन चलाने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी कोरोना के खात्मे के लिए भीड़भाड़ से बचने की जरूरत है। इससे पहले राज्य सरकार ने 31 मई को बिहार में लागू लॉकडाउन की अवधि आठ जून तक के लिए बढा दी थी। 

बता दें कि राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चार मई को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में 5 से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था। इसे बाद में बढ़ाकर 25 मई और फिर 31 मई तक कर दिया गया था।

बिहार में कोरोना के 24 घंटे में 762 नए मामले

बिहार में इससे पहले सोमवार के अपडेट के अनुसार कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 762 नए मामले सामने आए और 43 लोगों की मौत हो गई। बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के जो 762 नए मामले सामने आए, उनमें राजधानी पटना में सबसे अधिक 66 केस मिले।

वहीं 43 और लोगों की मौत के साथ बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,424 हो गई है। बिहार में फिलहाल कोरोना के 8,230 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 98.09 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा